{"_id":"6a2427199483d2d8640eed06","slug":"bhagalpur-breakthrough-bailey-bridge-opens-for-traffic-today-major-relief-for-kosi-and-seemanchal-2026-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: आज से विक्रमशिला सेतु पर दौड़ेंगे वाहन, बेली ब्रिज तैयार; सफल ट्रायल के बाद मिली मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: आज से विक्रमशिला सेतु पर दौड़ेंगे वाहन, बेली ब्रिज तैयार; सफल ट्रायल के बाद मिली मंजूरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
Published by: भागलपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2026 06:01 AM IST
विज्ञापन
सार
भागलपुर के विक्रमशिला सेतु पर बीआरओ द्वारा बनाए गए चार बेली ब्रिज का निर्माण पूरा हो गया है। सफल ट्रायल के बाद आज से वाहनों का आवागमन शुरू होगा। पुल पर 10 टन तक के मालवाहक वाहन चल सकेंगे।
फोटो- विक्रमशिला सेतु
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
भागलपुर के विक्रमशिला सेतु के क्षतिग्रस्त होने के बाद लोगों को हो रही परेशानी अब काफी हद तक कम होने वाली है। सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) द्वारा तैयार किए गए चार बेली ब्रिज का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है और आज से इस पर वाहनों का आवागमन शुरू कर दिया गया है। आवागमन शुरू होने से पहले शुक्रवार को बेली ब्रिज का सफल ट्रायल किया गया। ट्रायल के दौरान भागलपुर के जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी स्वयं मौके पर मौजूद रहे और पूरी व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। उनके साथ सदर अनुमंडल पदाधिकारी विकास कुमार, सिटी डीएसपी अजय चौधरी, पुल निर्माण निगम तथा पथ निर्माण विभाग के अधिकारी भी मौजूद थे।
सफल ट्रायल के बाद हरी झंडी
जिलाधिकारी ने बताया कि ट्रायल पूरी तरह सफल रहा है और सभी तकनीकी मानकों की जांच के बाद पुल को यातायात के लिए तैयार पाया गया है। इसके बाद आज से वाहनों के परिचालन की अनुमति दी गई है। उन्होंने कहा कि पुल पर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर विशेष इंतजाम किए गए हैं, ताकि लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
10 टन तक के वाहन कर सकेंगे परिचालन
प्रशासन के अनुसार, बेली ब्रिज से अधिकतम 10 टन क्षमता तक के मालवाहक वाहनों का परिचालन किया जा सकेगा। वहीं, यातायात को व्यवस्थित बनाए रखने के लिए पुल पर वन-वे सिस्टम लागू किया जाएगा। अधिकारियों का मानना है कि इस व्यवस्था से वाहनों की आवाजाही सुचारू बनी रहेगी और जाम की स्थिति उत्पन्न नहीं होगी।
विज्ञापन
सीसीटीवी और पुलिस निगरानी में रहेगा पुल
बेली ब्रिज पर सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरती गई है। पुल पर पुलिस पिकेट की तैनाती की गई है, जबकि कई महत्वपूर्ण स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इन कैमरों के माध्यम से यातायात नियमों के पालन पर नजर रखी जाएगी और किसी भी तरह की गड़बड़ी या अव्यवस्था होने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें- Bihar News: खान सर आज नहीं करेंगे सरेंडर, वकील ने कहा- अग्रिम जमानत याचिका दायर करेंगे, प्राथमिकी गलत है
कोसी और सीमांचल के लोगों को मिलेगी राहत
विक्रमशिला सेतु में आई तकनीकी समस्या के बाद भागलपुर, कोसी और सीमांचल क्षेत्र के लोगों को लंबे समय से वैकल्पिक मार्गों का सहारा लेना पड़ रहा था। बेली ब्रिज पर आवागमन शुरू होने के बाद इन क्षेत्रों के लाखों लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। प्रशासन का कहना है कि यह व्यवस्था स्थायी समाधान होने तक क्षेत्र की यातायात जरूरतों को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।