सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Nitish Kumar meets JDU party leaders and MLAs patna Bihar News Political News

Bihar News : नीतीश कुमार ने जदयू नेतओं और विधायकों से की मुलाक़ात, पूर्व सीएम ने दिया सेवा और निष्ठा का मंत्र

न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Krishan Ballabh Narayan Updated Thu, 04 Jun 2026 07:49 PM IST
विज्ञापन
सार

Nitish Kumar : पूर्व सीएम ने आज नवनियुक्त पदाधिकारियों ने मुलाक़ात की। बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि जनता की सेवा, विकास कार्यों की निगरानी और लोकतांत्रिक परंपराओं को अक्षुण्ण रखने में विधानसभा की समितियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। 

Nitish Kumar meets JDU party leaders and MLAs patna Bihar News Political News
पूर्व सीएम के साथ जदयू नेता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार से बुधवार को उनके आवास पर ग्रामीण विकास एवं सूचना व जनसंपर्क मंत्री श्रवण कुमार के नेतृत्व में प्रमुख नेताओं और विधायकों ने मुलाकात की। इस दौरान सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री से भेंट कर उनका आशीर्वाद लिया।

Trending Videos


जिम्मेदारी मिलने पर जताया आभार
मुलाकात करने वालों में बिहार विधानसभा में जदयू के मुख्य सचेतक संजय कुमार सिंह उर्फ संजय गांधी, जिला परिषद एवं पंचायती राज समिति के सभापति दुलालचंद्र गोस्वामी, आश्वासन समिति के सभापति पन्ना लाल सिंह पटेल और आवास समिति के सभापति नागेंद्र चंद्रवंशी शामिल थे। विधानसभा की विभिन्न समितियों में सभापति की नई जिम्मेदारी मिलने पर सभी नवनियुक्त जनप्रतिनिधियों ने नीतीश कुमार के प्रति आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दी बधाई 
सभी जनप्रतिनिधियों को बधाई देते हुए पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि जनता की सेवा, विकास कार्यों की निगरानी और लोकतांत्रिक परंपराओं को अक्षुण्ण रखने में विधानसभा की समितियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी सदस्य अपनी इस नई जिम्मेदारी को पूरी प्रतिबद्धता और समर्पण के साथ निभाएंगे। नेताओं ने भी पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भरोसा दिलाते हुए कहा कि उन्हें जो भी जिम्मेदारी सौंपी गई है, वे उसका निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी, पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed