Bihar News: नए घर में फंदे से लटका मिला युवक का शव, हत्या की आशंका से सनसनी; पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
गोपालगंज के कुचायकोट थाना क्षेत्र स्थित खजूरी तिवारी टोला गांव में 20 वर्षीय युवक का शव नवनिर्मित मकान में फंदे से लटका मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है, जबकि पुलिस प्रथम दृष्टया आत्महत्या मानकर जांच में जुटी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोपालगंज जिले के कुचायकोट थाना क्षेत्र अंतर्गत खजूरी तिवारी टोला गांव में बुधवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक का शव उसके नवनिर्मित मकान में फंदे से लटकता हुआ मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गोपालगंज भेज दिया।
मृतक की पहचान सूरज बिन के 20 वर्षीय पुत्र आलोक कुमार के रूप में की गई है। बताया जाता है कि आलोक मंगलवार रात करीब 10 बजे भोजन करने के बाद अपने पुराने घर से लगभग 100 मीटर दूर स्थित नए मकान में सोने गया था। बुधवार सुबह काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर परिजन उसे देखने नए मकान पहुंचे। वहां एक कमरे में उसका शव पंखे से लटकता देख परिजनों के होश उड़ गए।
ये भी पढ़ें- Bihar: अमित शाह का अररिया दौरा 26 फरवरी को, भारत-नेपाल सीमा सुरक्षा व विकास योजनाओं पर रहेगा फोकस
घटना की सूचना स्थानीय लोगों की मदद से कुचायकोट थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और जांच शुरू कर दी। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर कमरे से साक्ष्य एकत्र किए। युवक की मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। मां और बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचकर शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना देते रहे।
मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट खुलासा अभी नहीं हुआ
परिजनों ने इस घटना को संदिग्ध बताते हुए हत्या की आशंका जताई है। बताया जाता है कि मृतक के पिता सूरज बिन दूसरे प्रदेश में मजदूरी करते हैं। चार संतानों में आलोक सबसे बड़ा था। उससे छोटा एक भाई और दो बहनें हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक के इंटरनेट मीडिया अकाउंट समेत अन्य परिस्थितिजन्य साक्ष्यों की गहन जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विस्तृत जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।