सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   BJP President Nitin Nabin Schedule Revised Will Now Also Interact with Saints and Academicians

Uttarakhand: भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का कार्यक्रम बदला, अब संतों और शिक्षाविदों से भी करेंगे संवाद

अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Wed, 27 May 2026 03:19 PM IST
विज्ञापन
सार

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का कार्यक्रम बदला गया है। वह प्रदेश से लेकर राज्य की सबसे छोटी पंचायत इकाई तक बैठक करेंगे।

BJP President Nitin Nabin Schedule Revised Will Now Also Interact with Saints and Academicians
भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन उत्तराखंड दौरे के दौरान संतों और शिक्षाविदों से भी संवाद करेंगे। उनके कार्यक्रम में संशोधन करते हुए दो नए कार्यक्रम जोड़े गए हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष तीन दिन के दौरे में प्रदेश के आला पदाधिकारियों से लेकर सबसे छोटी पंचायत इकाई तक अपनी बात रखेंगे और आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर उनका उत्साहवर्धन करेंगे।

Trending Videos

राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन 28 मई को दोपहर बाद देहरादून पहुंचेंगे। देहरादून एयरपोर्ट से लेकर भाजपा प्रदेश कार्यालय तक जगह-जगह उनका स्वागत होगा। वर्तमान ऊर्जा संकट को देखते हुए वाहनों की संख्या कम होगी। कोई रोड शो भी नहीं होगा। 28 मई को वे पहले कोर कमेटी की बैठक में शामिल होंगे। इसके बाद मंत्रियों के साथ बैठक करेंगे। 29 मई को सभी सांसद-विधायकों की बैठक होगी, जिसमें सभी मंत्री भी बतौर विधायक शामिल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

खास बात ये है कि उनके इस दौरे में पार्टी में बूथ की अहमियत पता चलेगी। डाकरा के बूथ अध्यक्ष के घर पर भोजन करने के साथ ही बूथ की बैठक करेंगे। प्रदेश के पदाधिकारियों से लेकर पंचायत स्तर तक उनके संवाद होंगे। मकसद ये है कि ऊपर से नीचे तक आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर एक लाइन स्पष्ट की जाएगी। मंगलवार को भी उनके दौरे के लिए प्रदेश कार्यालय में तैयारियां की गईं।

विज्ञापन

ये नए कार्यक्रम जोड़े गए

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन के दौरे में दो नए कार्यक्रम जोड़े गए हैं। 29 मई की शाम को वे परमार्थ निकेतन ऋषिकेश में गंगा आरती में शामिल होंगे। इसी दौरान वे संतों के साथ संवाद करेंगे। इसमें ऋषिकेश और हरिद्वार के संत शामिल होंगे। 30 मई को सुबह 11 बजे वे शिवालिक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में होने वाले विकसित भारत 2047 में उच्च शिक्षा का महत्व एवं योगदान के काॅन्क्लेव में शामिल होंगे। इसी दौरान वे कॉलेज के ऑडिटोरियम का लोकार्पण भी करेंगे। पहले उनके दौरे में ये दोनों कार्यक्रम शामिल नहीं थे।

ये भी पढे़ं...Dehradun: आईएमए की पासिंग ऑउट परेड की तैयारियां तेज, समारोह में शामिल होंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

भाजपा सरकार ही नहीं बल्कि संगठन भी अंत्योदय पर खड़े अंतिम व्यक्ति के उदय के सिद्धांत पर चलती है। राष्ट्रीय अध्यक्ष भी अंतिम छोर के कार्यकर्ता तक पहुंच बनाएंगे। उनके दो नए कार्यक्रम जोड़े गए हैं। -महेंद्र भट्ट, प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed