सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   BJP Senior Leaders Meeting Including CM Dhami Ahead of National President Nitin Nabin Arrival Uttarakhand

Uttarakhand: प्रदेश अध्यक्ष व दो सांसदों के साथ सीएम धामी की बैठक, राष्ट्रीय अध्यक्ष के आने से पहले तैयारी

अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Wed, 27 May 2026 03:27 PM IST
विज्ञापन
सार

राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन कल उत्तराखंड दौरे पर आ रहे हैं। इससे पहले आज सीएम धामी प्रदेश अध्यक्ष व दो सांसदों के साथ बैठक कर रहे हैं।

BJP Senior Leaders Meeting Including CM Dhami Ahead of National President Nitin Nabin Arrival Uttarakhand
सीएम धामी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरे से पहले शीर्ष नेता साथ बैठकर कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार कर रहे हैं। इसके लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी, हरिद्वार सांसद व पूर्व सीएम त्रिवेंद्र रावत और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के साथ बैठक कर रहे हैं।

Trending Videos

राष्ट्रीय अध्यक्ष के पहले दौरे को लेकर सरकार या संगठन किसी स्तर पर कोई कसर नहीं रखना चाहती। अगले विधानसभा चुनाव में एकजुटता के साथ जीत की हैट्रिक ही सबका लक्ष्य है। गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रमों में भी आगामी चुनाव में एकजुटता से जीत दर्ज करने पर ही फोकस रहा है। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बताया कि इस बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे की व्यवस्थाएं, जिम्मेदारियां आदि पर चर्चा की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का कार्यक्रम बदला, अब संतों और शिक्षाविदों से भी करेंगे संवाद

विज्ञापन

नेताओं का मिलना पार्टी की परंपरा : भट्ट

गदरपुर विधायक अरविंद पांडेय के आवास पर पहले गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी और फिर हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र रावत के पहुंचने को प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने सामान्य प्रक्रिया बताया है। उन्होंने कहा कि नेताओं का एक-दूसरे से मिलना पार्टी की परंपरा है। आपस में मिलने से कोई भ्रांति होती है तो दूर हो जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed