सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   IMA Dehradun Passing Out Parade Preparations Intensify President Droupadi Murmu to Attend the Ceremony

Dehradun: आईएमए की पासिंग ऑउट परेड की तैयारियां तेज, समारोह में शामिल होंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Wed, 27 May 2026 02:03 PM IST
विज्ञापन
सार

आईएमए की पासिंग ऑउट परेड की तैयारियां तेज हो गई हैं।  परेड की सफलता को लेकर सेना के वरिष्ठ अधिकारी कैडेट्स को कड़ी ट्रेनिंग दे रहे हैं।

IMA Dehradun Passing Out Parade Preparations Intensify President Droupadi Murmu to Attend the Ceremony
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू - फोटो : एक्स/राष्ट्रपति भवन
विज्ञापन

विस्तार

इंडियन मिलिट्री एकेडमी (आईएमए) में पासिंग आउट परेड की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इस वर्ष राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इस महत्वपूर्ण समारोह में शामिल होंगी और नए कैडेट्स से सलामी लेंगी। राष्ट्रपति के आने के कारण पासिंग ऑउट परेड की तैयारियों में नया उत्साह देखा जा रहा है।



इस बार पासिंग ऑउट परेड में महिला कैडेट्स भी शामिल होंगी। इसे आईएमए अपने लिए एक नए गौरवशाली क्षण के तौर पर देख रहा है। यह परेड भारतीय सैन्य अकादमी के प्रशिक्षण सत्र के समापन का प्रतीक है। इसके बाद कैडेट्स को देश के अलग-अलग हिस्सों में अधिकारी के रूप में कमीशन दिया जाएगा और वे देश की सेवा के लिए तैयार होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विशेष प्रशिक्षण कराया जा रहा
पासिंग ऑउट परेड को लेकर नए कैडेट्स में भी जबरदस्त उत्साह का माहौल है। कैडेट परेड की सफलता सुनिश्चित करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। वे ड्रिल और मार्चिंग का नियमित अभ्यास कर रहे हैं। आईएमए के वरिष्ठ अधिकारी कैडेट्स की क्षमता को सर्वोच्च रखने के लिए उनसे विशेष प्रशिक्षण करा रहे हैं।
विज्ञापन
Trending Videos


ये भी पढे़ं...Chardham Yatra: केदारनाथ और यमुनोत्री में यात्रियों की संख्या बढ़ने पर पंजीकरण बंद, श्रद्धालुओं ने किया हंगामा

इंडियन मिलिट्री एकेडमी की स्थापना एक अक्टूबर 1932 को हुई थी। इसका उद्घाटन कमांडर-इन-चीफ फील्ड मार्शल सर फिलिप चेटवोड ने की थी। तब इसकी प्रशिक्षण क्षमता 40 जेंटलमैन कैडेट्स की थी। अब यह क्षमता बढ़कर 1650 जेंटलमैन कैडेट्स तक पहुंच गई है। अब तक 64,000 से अधिक जेंटलमैन कैडेट्स आईएमए से पास आउट होकर देश की सेवा में जा चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed