सब्सक्राइब करें

Pawan Kalyan: पवन कल्याण ने बीमार प्रशंसक से मिलकर बढ़ाया हौसला, इलाज का किया वादा

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेयी Updated Wed, 17 Jun 2026 11:36 PM IST
सार

Pawan Kalyan: पवन कल्याण का एक फैन जेनेटिक डिसऑर्डर से जूझ रहा है। इस बात का पता चलते ही पवन ने अपने प्रशंसक से मुलाकात की और साथ ही उन्होंने इलाज में पूरा सहयोग देने का वादा भी किया।

विज्ञापन
Pawan Kalyan meets fan batting rare genetic disorder extends treatment support
पवन कल्याण - फोटो : X

आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और मशहूर अभिनेता पवन कल्याण ने तेलंगाना के हनुमाकोंडा में रहने वाले अपने एक 17 वर्षीय प्रशंसक निरंजन से मुलाकात की। निरंजन एक गंभीर और दुर्लभ आनुवंशिक (जेनेटिक डिसऑर्डर) बीमारी से जूझ रहे हैं, जिसकी वजह से वह बिस्तर पर हैं और उनका शारीरिक विकास भी रुक गया है।

Pawan Kalyan meets fan batting rare genetic disorder extends treatment support
पवन कल्याण - फोटो : X

फैन से की खास मुलाकात
पवन कल्याण को अपने 17 वर्षीय फैन निरंजन की इच्छा के बारे में पता चलने पर उन्होंने हनुमाकोंडा स्थित उनके घर पर उससे मुलाकात की। उन्होंने निरंजन को सहायता और समर्थन प्रदान करते हुए कहा कि वह उन्हें प्रेरणा देता है। दरअसल, निरंजन लंबे समय से पवन कल्याण से मिलना चाहते थे। जब अभिनेता को एक वीडियो के जरिए इस बात का पता चला, तो वह खुद निरंजन के घर पहुंच गए।

Pawan Kalyan meets fan batting rare genetic disorder extends treatment support
पवन कल्याण - फोटो : X

प्रेरणादायक मुलाकात
पवन कल्याण ने निरंजन के घर पर करीब 45 मिनट बिताए। उन्होंने लिखा, 'मैं वहां यह सोचकर गया था कि मैं उसकी इच्छा पूरी कर रहा हूं, लेकिन सच तो यह है कि निरंजन के साहस और हौसले ने मुझे ही प्रेरित कर दिया।' उन्होंने निरंजन को गले लगाया और तिरुपति बालाजी मंदिर का प्रसाद दिया। साथ ही, इलाज के लिए 1 लाख रुपये की आर्थिक मदद दी और उसके ठीक होने के लिए भद्रकाली मंदिर में पूजा कराने की बात कही।

विज्ञापन
विज्ञापन
Pawan Kalyan meets fan batting rare genetic disorder extends treatment support
पवन कल्याण - फोटो : x DVVMovies

परिवार की मदद की
पवन कल्याण ने निरंजन के पुराने डांस वीडियो देखे। जब निरंजन ने एक पालतू कुत्ता रखने की इच्छा जताई, तो उन्होंने जल्द ही इसका इंतजाम करने का वादा किया। परिवार की तंगी को देखते हुए पवन कल्याण ने अपनी पार्टी (जन सेना) के नेताओं को निर्देश दिया कि वे इस परिवार की कमाई के लिए एक कैंटीन खुलवाने में मदद करें।

विज्ञापन
Pawan Kalyan meets fan batting rare genetic disorder extends treatment support
पवन कल्याण - फोटो : X

भद्रकाली मंदिर में किए दर्शन
इस यात्रा के बाद पवन कल्याण ने वारंगल के प्रसिद्ध भद्रकाली मंदिर जाकर पूजा-अर्चना की और इस मुलाकात को मुमकिन बनाने के लिए तेलंगाना सरकार और अपने कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया। फिल्मों की बात करें, तो पवन कल्याण को आखिरी बार मार्च 2026 में रिलीज हुई फिल्म 'उस्ताद भगत सिंह' में देखा गया था, जिसका निर्देशन हरीश शंकर ने किया था।


यह भी पढ़ें: भारत आएंगे क्रिस्टोफर नोलन-टॉम हॉलैंड और मैट डेमन, मुंबई में होगा फिल्म 'The Odyssey' का ग्लोबल प्रीमियर
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed