सब्सक्राइब करें
Royal Challengers Bengaluru
254/5 (20 ov)
Gujarat Titans
162/10 (19.3 ov)
Royal Challengers Bengaluru won by 92 runs

Live

RCB vs GT Live Score: पांचवीं बार आईपीएल के फाइनल में पहुंची आरसीबी, क्वालिफायर-1 में गुजरात को दी मात

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Tue, 26 May 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
खास बातें

IPL Live Cricket Score, Play-off RCB vs GT 2026: नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और गुजरात टाइटंस के बीच आईपीएल 2026 का क्वालिफायर-1 मुकाबला खेला जा रहा है। ग्रुप चरण में दोनों टीमों ने दमदार प्रदर्शन किया था और शीर्ष दो में जगह बनाई थी। गुजरात और आरसीबी के पास फाइनल में जाने का दो मौका होगा, लेकिन दोनों ही टीमें चाहेंगी कि आज ही खिताबी मुकाबले में प्रवेश किया जाए।

RCB vs GT IPL Live Score Play-off: Royal Challengers Bengaluru vs Gujarat Titans Match Scorecard Updates
आरसीबी की टीम - फोटो : PTI
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:43 PM, 26-May-2026

RCB vs GT Match Live: फाइनल में पहुंची आरसीबी

गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की टीम गुजरात टाइटंस को 92 रनों से हराकर लगातार दूसरी बार आईपीएल के फाइनल में पहुंच गई है। आरसीबी ने कप्तान रजत पाटीदार की विस्फोटक पारी से 20 ओवर में पांच विकेट पर 254 रन बनाए। जवाब में गुजरात की टीम 19.3 ओवर में 162 रन पर ऑलआउट हो गई। गुजरात के पास अभी भी फाइनल में जाने का एक मौका है। टीम अब हैदराबाद और राजस्थान के बीच बुधवार को होने वाले एलिमिनेटर की विजेता टीम से शुक्रवार को क्वालिफायर-2 में भिड़ेगी। 
11:37 PM, 26-May-2026

RCB vs GT Match Live: तेवतिया पवेलियन लौटे

भुवनेश्वर कुमार ने राहुल तेवतिया को आउट कर गुजरात को नौवां झटका दिया। इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर उतरे तेवतिया ने 43 गेंदों पर आठ चौकों और चार छक्कों की मदद से 68 रन बनाए।
Trending Videos
11:26 PM, 26-May-2026

RCB vs GT Match Live: तेवतिया का पचासा

राहुल तेवतिया ने 33 गेंदों पर पचासा पूरा किया। तेवतिया एक छोर पर टिके हुए हैं और सिराज के साथ मिलकर साझेदारी निभा रहे हैं। 
11:02 PM, 26-May-2026

RCB vs GT Match Live: गुजरात को आठवां झटका

क्रुणाल पांड्या ने कगिसो रबाडा को आउट किया गुजरात को आठवां झटका दिया। रबाडा पांच गेंदों पर दो चौकों की मदद से नौ रन बनाकर आउट हुए।
10:56 PM, 26-May-2026

RCB vs GT Match Live: डफी ने दिया सातवां झटका

जैकब डफी ने शानदार गेंदबाजी जारी रखते हुए गुजरात को सातवां झटका दिया। डफी ने राशिद खान को अपना शिकार बनाया जो नौ गेंदों पर एक छक्के की मदद से आठ रन बनाकर आउट हुए।
10:43 PM, 26-May-2026

RCB vs GT Match Live: वाशिंगटन पवेलियन लौटे

जैकब डफी ने वाशिंगटन सुंदर को आउट कर गुजरात को छठा झटका दिया है। सुंदर आठ गेंदों पर एक चौके की मदद से आठ रन बनाकर आउट हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
10:28 PM, 26-May-2026

RCB vs GT Match Live: गुजरात की आधी टीम आउट

गुजरात टाइटंस की आधी टीम पवेलियन लौट गई है। गुजरात ने 51 रन के स्कोर पर पांच विकेट गंवा दिए हैं। रासिख ने जेसन होल्डर को आउट किया जो खाता भी नहीं खोल सके। 
10:26 PM, 26-May-2026

RCB vs GT Match Live: सिद्धू पवेलियन लौटे

आरसीबी के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात की पारी लड़खड़ा गई है। टीम ने पावरप्ले में ही चार विकेट गंवा दिए हैं। रासिक सलाम डार ने अपनी ही गेंद पर सिद्धू का कैच लपका। सिद्धू पांच रन बनाकर आउट हुए।
10:22 PM, 26-May-2026

RCB vs GT Match Live: गुजरात को तीसरा झटका

जोश हेजलवुड ने जोस बटलर को आउट कर गुजरात टाइटंस को तीसरा झटका दिया है। गुजरात ने पावरप्ले में ही शीर्ष तीन बल्लेबाजों के विकेट गंवा दिए हैं। बटलर 11 गेंदों पर चार चौकों और दो छक्कों की मदद से 29 रन बनाकर आउट हुए।
10:13 PM, 26-May-2026

RCB vs GT Match Live: गिल पवेलियन लौटे

आरसीबी के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात की शुरुआत अच्छी नहीं रही है। टीम ने पावरप्ले में दो विकेट गंवा दिए हैं। पहले साई सुदर्शन आउट हुए और अब भुवनेश्वर कुमार ने कप्तान गिल को बोल्ड किया। गिल सात गेंदों पर दो रन बनाकर आउट हुए।
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed