सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Dussehra festival India most magnificent effigy of Ravana 221.5 feet tall and weighing over 13 tons

दशहरे पर रिकॉर्ड: 221.5 फीट का पुतला देश में सबसे ऊंचा, 13 टन से अधिक वजन; राजस्थान में रावण दहन की खास तैयारी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: शुभम कुमार Updated Thu, 02 Oct 2025 02:42 AM IST
विज्ञापन
सार

दशहरा पर कोटा में 221.5 फीट ऊंचा रावण का पुतला जलाया जाएगा, जो दिल्ली के 210 फीट वाले रिकॉर्ड को तोड़ेगा। अम्बाला के तेजेन्द्र चौहान और टीम ने चार महीने में 13.5 टन वजन वाला यह पुतला तैयार किया है। इसमें 4,000 मीटर मखमली कपड़ा और 25 फीट ऊंचा फाइबर ग्लास चेहरा शामिल है। 

Dussehra festival India most magnificent effigy of Ravana 221.5 feet tall and weighing over 13 tons
रावण दहन (File Photo) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

नौ दिन की नवरात्री के बाद आज देशभर में दशहरा का त्योहार मनाया जाएगा। इसके लिए पूरे देश में तैयारी तेज है। इस दिन अलग-अलग जगहों अलग-अलग प्रकार से लोग रावण का पुतला बनाते है जो कि आकर्षण का केंद्र बनता है। राजस्थान के कोचा में भी इस बार दशहरे की तैयारी खुब धुमधाम से की जा रही है। इसके लिए शहर में 221.5 फीट ऊंचा रावण का पुतला जलाया जाएगा। ये पुतला अब तक का सबसे लंबा रावण पुतला होगा। यह रिकॉर्ड दिल्ली के 210 फीट ऊंचे रावण पुतले से भी बड़ा है। अधिकारीयों ने बताया कि यह पुतला एशिया और इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज होगा।

इस बार कोटा में बनाए गए रावण के पुतले में कुछ अलग प्रकार की कलाकारी की गई है। इसी कारण पुतला बारिश के बावजूद भी पूरी तरह सुरक्षित और स्थिर रहा। बता दें कि अम्बाला के कारीगर तेजेन्द्र चौहान और उनकी 25 सदस्यीय टीम ने चार महीने मेहनत कर यह पुतला तैयार किया है। साथ में रावण के दोनों ओर 60 फीट ऊंचे कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले भी लगाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Language Controversy: 'भिवंडी में मराठी में बोलने की क्या जरूरत?', सपा नेता आजमी के सवाल पर छिड़ा भाषा विवाद

विज्ञापन

13.5 टन वजन का है पुतला
तेजेन्द्र चौहान ने बताया कि रावण का पुतला लगभग 13.5 टन वजन का है, जिसमें 10.5 टन स्टील का इस्तेमाल हुआ है। पुतले की चमकीली पोशाक के लिए 4,000 मीटर मखमली कपड़ा उपयोग किया गया है। रावण का 25 फीट ऊंचा चेहरा फाइबर ग्लास का बना है, जो 300 किलोग्राम वजनी है। पुतले का ढांचा बांस और लगभग 200 किलोग्राम रस्सी से बनाया गया है। इसे स्थापित करने के लिए इंदौर से 220 टन क्षमता वाला खास क्रेन मंगाया गया।


ये भी पढ़ें:- Rajasthan: राजस्थान में पाकिस्तानी झंडे वाले गुब्बारे मिलने पर हंगामा, एमपी-राजस्थान पुलिस कर रही जांच

रावण दहन पर क्या-क्या होगा?
गौरतलब है कि यह पुतला वाटर-प्रूफ है और इसके अंदर लगाई गई आतिशबाजी बारिश में भी फूटेगी। इसके साथ ही रंग-बिरंगी लाइटिंग लगी है, जिसे रिमोट से नियंत्रित किया जाएगा। कोटा म्युनिसिपल कमिश्नर अशोक त्यागी ने बताया कि यह अब तक का सबसे ऊँचा रावण पुतला है जो जलते समय हिलेगा भी, जिससे असली जैसा दिखावेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed