{"_id":"6a168d82b96290537705fb7d","slug":"amritsar-police-illegal-arms-smuggling-module-busted-five-arrested-pistols-recovered-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमृतसर पुलिस को सफलता: अवैध हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार; अत्याधुनिक पिस्तौल बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर पुलिस को सफलता: अवैध हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार; अत्याधुनिक पिस्तौल बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: Nivedita
Updated Wed, 27 May 2026 11:53 AM IST
विज्ञापन
सार
डीजीपी पंजाब गाैरव यादव ने बताया शुरुआती जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी एक विदेशी तस्कर के संपर्क में थे। आरोपी वर्चुअल नंबरों के जरिए विदेशी तस्करों से संपर्क बनाए हुए थे।
आरोपियों से बरामद हथियार
- फोटो : X @DGPPunjabPolice
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने अंतरराज्यीय अवैध हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 8 अत्याधुनिक पिस्तौल और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।
डीजीपी पंजाब गाैरव यादव द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार शुरुआती जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी एक विदेशी तस्कर के संपर्क में थे। आरोपी वर्चुअल नंबरों के जरिए विदेशी तस्करों से संपर्क बनाए हुए थे और सीमा पार से ड्रोन के माध्यम से हथियार और नशीले पदार्थों की खेप मंगवाई जाती थी। इसके बाद इन हथियारों और ड्रग्स को पंजाब के विभिन्न आपराधिक तत्वों तक पहुंचाया जाता था।
यह मॉड्यूल लंबे समय से सक्रिय था और संगठित अपराध से जुड़े लोगों को अवैध हथियार सप्लाई कर रहा था। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना छेहरटा, अमृतसर में एफआईआर दर्ज कर ली है। फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की गहन जांच कर रही है।
विज्ञापन
Trending Videos