सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Punjab Congress Chief in Trouble SC Commission Notice to Amarinder Raja Warring

Punjab: पंजाब कांग्रेस प्रधान फिर फंसे, विवादित बयान पर एससी आयोग ने अमरिंदर राजा वड़िंग को भेजा नोटिस

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Nivedita Updated Tue, 26 May 2026 12:51 PM IST
विज्ञापन
सार

पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष जसवीर सिंह गढ़ी ने राजा वड़िंग को  नोटिस भेजा है। वड़िंग के अलावा श्री मुक्तसर साहिब के एसएसपी को 29 मई को जवाब के साथ पेश होने के लिए कहा गया है।

Punjab Congress Chief in Trouble SC Commission Notice to Amarinder Raja Warring
अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार

पंजाब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग से जुड़ी कथित आडियो क्लिप को लेकर राज्य अनुसूचित जाति आयोग ने कड़ा रुख अपनाया है। 


वायरल आडियो में एक हजार में डेढ़, दो हजार में भेड़ जैसी आपत्तिजनक टिप्पणी सुनाई देने का दावा किया जा रहा है। मामले का स्वतः संज्ञान लेते हुए आयोग ने मुक्तसर के एसएसपी को 29 मई सुबह नौ बजे व्यक्तिगत रूप से पेश होने के निर्देश दिए हैं।

आयोग की यह कार्रवाई सामाजिक सुरक्षा मंत्री डा. बलजीत कौर के भेजे संदेश के आधार पर हुई है। पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग एक्ट-2004 की धारा 10 के तहत जांच शुरू कर दी गई है। आयोग ने पुलिस को आडियो सैंपल की फोरेंसिक जांच कराने और पूरी तथ्यात्मक रिपोर्ट सौंपने को कहा है। नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि आदेश न मानने पर आयोग सिविल अदालत जैसी शक्तियों का प्रयोग कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं राजा वड़िंग ने एक्स पर पोस्ट कर आडियो को फर्जी बताया है। उन्होंने कहा कि करीब सात साल पुराना फर्जी आडियो अब एससी कमीशन के जरिए उन्हें बदनाम करने के लिए इस्तेमाल हो रहा है। वड़िंग का दावा है कि बच्चा भी बता सकता है कि वह आवाज मेरी नहीं है। उन्होंने आप सरकार पर संस्थाओं के दुरुपयोग और राजनीतिक बदला लेने का आरोप लगाया। साथ ही फर्जी सामग्री फैलाने वालों पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
Trending Videos


सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई इस क्लिप के बाद राजनीतिक माहौल गर्मा गया है। फिलहाल पुलिस आडियो की सत्यता और आवाज के मिलान की जांच में जुटी हैं। आयोग फोरेंसिक रिपोर्ट, जांच की स्थिति और सभी तथ्यों का इंतजार कर रहा है। मामले में अगली सुनवाई 29 मई को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed