{"_id":"6a1698c82515b959590c1e9b","slug":"sensational-allegations-against-former-jathedar-ranjit-kahlon-nri-daughter-in-law-jalandhar-2026-05-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पोते के लिए मेरी जिंदगी बरबाद की: पूर्व जत्थेदार रणजीत काहलों पर NRI बहू का सनसनीखेज आरोप, मांगा इंसाफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोते के लिए मेरी जिंदगी बरबाद की: पूर्व जत्थेदार रणजीत काहलों पर NRI बहू का सनसनीखेज आरोप, मांगा इंसाफ
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
Published by: Nivedita
Updated Wed, 27 May 2026 12:48 PM IST
विज्ञापन
सार
पूर्व जत्थेदार एसजीपीसी सदस्य रणजीत सिंह काहलों की एनआरआई बहू ने आरोप लगाए हैं कि उनके ससुर ने पोते के लिए उनके पति को दूसरी शादी करने के लिए उकसाया।
पूर्व जत्थेदार रणजीत काहलों पर बहू ने लगाए आरोप
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
जालंधर में पूर्व जत्थेदार और एसजीपीसी सदस्य रणजीत सिंह काहलों पर उनकी एनआरआई बहू रघुबीर कौर ने गंभीर आरोप लगाए हैं।
जालंधर में प्रेस वार्ता के दौरान रघुबीर कौर ने आरोप लगाया कि दो बेटियां होने के कारण उन्हें लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया और वंश चलाने के लिए बेटे का दबाव बनाया गया। महिला ने दावा किया कि उनके ससुर ने उनके पति को दूसरी शादी के लिए उकसाया ताकि परिवार को पोता मिल सके। इतना ही नहीं, उन्होंने अपने ससुर पर मानसिक उत्पीड़न और अनुचित संबंध बनाने के लिए दबाव डालने जैसे गंभीर आरोप भी लगाए।
Trending Videos

मेंटली अनस्टेबल साबित करने की साजिश रची
रघुबीर कौर के अनुसार, उन्हें मेंटली अनस्टेबल साबित करने की साजिश रची गई और आखिरकार उन्हें घर से अलग कर दिया गया। महिला ने कहा कि वह इंसाफ के लिए लगातार संघर्ष कर रही हैं और अब इस मामले को अकाल तख्त साहिब के समक्ष भी रखेंगी।वहीं पूर्व जत्थेदार रणजीत सिंह काहलों ने इन सभी आरोपों को पूरी तरह निराधार बताते हुए कहा कि उनकी बहू उनकी संपत्ति हड़पने और उनकी छवि खराब करने के मकसद से ऐसे आरोप लगा रही है। उन्होंने कहा कि इस मामले में पहले भी पुलिस और एनआरआई विंग में शिकायतें हो चुकी हैं और सच्चाई जल्द सामने आ जाएगी। अभी मामले में पुलिस को शिकायत नहीं दी गई है।