Banswara News: ट्रेलर ने बाइक सवार मां, बेटे और दामाद को कुचला; तीनों की मौत, होली की खुशियां मातम में बदली
दाहोद मुख्य मार्ग पर छापरा घाटी में तेज गति से आ रहे ट्रेलर ने मोटर साइकिल पर सवार मां, बेटे और दामाद को कुचल दिया। तीनों की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई। उनके शव मोर्चरी में रखवाए गए हैं। पोस्टमार्टम सोमवार को होगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बांसवाड़ा में दो परिवारों की उस समय होली की खुशियां मातम में बदल गई, जब रविवार शाम दाहोद मुख्य मार्ग पर छापरा घाटी में तेज गति से आ रहे ट्रेलर ने मोटर साइकिल पर सवार मां, बेटे और दामाद को कुचल दिया। तीनों की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई। उनके शव मोर्चरी में रखवाए गए हैं।
पुलिस के अनुसार, भूरजी (40) पुत्र गवजी निवासी पड़ारिया, अपनी सास चंपा, पत्नी दीता और उसके भाई पंकज (18) निवासी घाटी गढ़ा को मोटर साइकिल पर लेकर सामरिया गांव में एक कार्यक्रम में गया था। कार्यक्रम के बाद तीनों वापस मोटर साइकिल पर ही घर लौट रहे थे।
पढ़ें- दौसा दृश्यम कांड: ड्रोन सर्वे के बाद दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर खुदाई शुरू, क्या स्पॉट हुआ टिल्लू का कंकाल?
उपचार से पहले ही तोड़ा दम
दाहोद मुख्य मार्ग पर छापरा घाटी में दाहोद की ओर सामने से तेज रफ्तार से आ रहे ट्रेलर ने मोटर साइकिल को सामने से टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। एंबुलेंस से तीनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उससे पहले ही तीनों की मौत हो चुकी थी। जांच के बाद अस्पताल में डॉक्टरों ने भी तीनों को मृत घोषित कर दिया।
चालक फरार, ट्रेलर जब्त
हादसे के बाद ड्राइवर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रेलर को जब्त कर लिया है। तीनों शवों को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। फरार ड्राइवर की तलाश की जा रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.