Banswara News: फर्जी दस्तावेज से पॉलिसी के लाखों रुपए डकारे, बीमा कंपनी के तीन कर्मचारी गिरफ्तार
Banswara News: डूंगरपुर और उदयपुर शाखाओं के तीन बीमा कर्मचारियों ने फर्जी दस्तावेज और केवाईसी बदलकर बीमा पॉलिसियों से 58 लाख रुपए हड़प लिया। शिकायत के बाद पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डूंगरपुर कोतवाली थाना और जिला विशेष टीम ने फर्जी दस्तावेज और केवाईसी बदलकर बीमा पॉलिसी की लाखों की राशि हड़पने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर तीन कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है। आरंभिक पूछताछ में आरोपियों ने 18 फर्जी बीमा पॉलिसियों का उपयोग कर 58 लाख रुपए हड़पने की बात स्वीकार की है।
शिकायत के आधार पर हुई कार्रवाई
गबन करना स्वीकार किया
ये भी पढ़ें: शादी के बाद पहली बार साथ दिखे रश्मिका और विजय, फैंस को दिया फ्लाइंग किस, हैदराबाद में होगा ग्रैंड रिसेप्शन
फर्जी खातों में डालते थे पैसा
पूछताछ में सामने आया कि वे उन पॉलिसीधारकों को निशाना बनाते थे, जिनकी मौत हो चुकी थी या जो गंभीर रूप से बीमार थे। कई ऐसे बीमाधारक भी तलाशे जाते थे, जिनके बीमा दावे लंबित थे। इसके बाद कंप्यूटर के माध्यम से बैंक खाता और मोबाइल नंबर बदलकर, बीमाधारक के मिलते-जुलते नाम वाले फर्जी आधार कार्ड, पैन कार्ड और बैंक पासबुक तैयार की जाती थीं। इसके जरिए पैसा फर्जी खातों में डालकर बाद में बांटा जाता था। आरोपियों ने राजस्थान, महाराष्ट्र, पंजाब, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, असम, पश्चिम बंगाल और बिहार के 18 लोगों के साथ यह फर्जीवाड़ा कर 58 लाख रुपए हड़पे।