सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bikaner News ›   Bikaner News: Woman Posts "My Mother-in-Law Loves Handcuffs" on Social Media Before Jumping into Pond

Bikaner News : सोशल मीडिया पर स्टेटस लगाया- "मेरी सास को हथकड़ी का शौक, आप जरूर पूरा करना" फिर कूद गई कुंड में

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर Published by: प्रिया वर्मा Updated Wed, 15 Jan 2025 11:58 AM IST
विज्ञापन
सार

सोशल मीडिया स्टेटस पर सास को हथकड़ी लगवाने का संदेश देकर विवाहिता ने आत्महत्या कर ली। मृतका के पीहर पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है।

Bikaner News: Woman Posts "My Mother-in-Law Loves Handcuffs" on Social Media Before Jumping into Pond
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

जिले के हदां थाना क्षेत्र में दहेज उत्पीड़न और पारिवारिक तनाव के चलते एक महिला ने कुंड में कूदकर अपनी जान दे दी। मृतका दुर्गा कंवर ने मौत से पहले अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर अपनी पीड़ा व्यक्त की। दुर्गा कंवर ने अपने स्टेटस में लिखा, "मिस यू मम्मी-पापा। मेरी सास को हथकड़ी लगाने का बहुत शौक है, आप इसे जरूर पूरा करना।" यह संदेश पढ़कर परिवार और परिचितों में हड़कंप मच गया। मृतका के पिता देवीसिंह ने हदां थाने में दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया है।



रिपोर्ट के अनुसार दुर्गा की शादी 2021 में दिलीप सिंह से हुई थी। शादी के बाद से ही मृतका के ससुर छैलूसिंह, सास कमा कंवर और ननद सोनू कंवर दहेज की मांग को लेकर दुर्गा को प्रताड़ित कर रहे थे। दुर्गा के भाई सांगू सिंह ने बताया कि उनकी बहन को लगातार मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न का सामना करना पड़ रहा था। घटना वाले दिन दुर्गा ने स्टेटस लगाया और इसके बाद कुंड में कूदकर अपनी जान दे दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


थानाधिकारी हदां ओमप्रकाश सुथार ने बताया कि मृतका के पिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतका के भाई का कहना है कि मरने से पहले उसने अपने सोशल मीडिया पर स्टेटस लगाया कि "मिस यू मम्मी-पापा" मेरी सास को हथकड़ी लगाने का बहुत शौक है। आप उसकी ये हसरत पूरी करना। स्टेटस को देखकर जब हमने ससुराल वालों से पता किया तो पता चला कि दुर्गा की पानी के कुंड में डूबने से मौत हो गई है। मृतका के परिजनों ने दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed