{"_id":"692890c0a89178d1f6034847","slug":"mobile-phone-owners-were-delighted-to-find-their-lost-phones-and-expressed-their-gratitude-to-the-police-70-mobile-phones-worth-13-lakh-were-recovered-and-returned-to-their-owners-bundi-news-c-1-1-noi1383-3677497-2025-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bundi News: गुम हुए मोबाइल पाकर खिले चेहरे, 13 लाख रुपये कीमत के फोन बरामद कर असली मालिकों को लौटाई खुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bundi News: गुम हुए मोबाइल पाकर खिले चेहरे, 13 लाख रुपये कीमत के फोन बरामद कर असली मालिकों को लौटाई खुशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी
Published by: बूँदी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Nov 2025 11:11 PM IST
विज्ञापन
सार
चोरी और गुम हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके मालिकों को लौटाए गए हैं। मोबाइल बरामदगी के इस अभियान में साइबर टीम की तकनीकी दक्षता ने अहम भूमिका निभाई।
photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
बूंदी पुलिस ने जिलेभर में चलाए जा रहे विशेष साइबर अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने लगभग 13 लाख रुपये मूल्य के 70 गुम और चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को लौटा दिए।
पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र कुमार मीणा ने बताया कि ऑपरेशन साइबर शील्ड अभियान के दौरान जिले के सभी थानों ने मिलकर यह कार्रवाई की। साइबर टीम ने तकनीकी विश्लेषण, मोबाइल ट्रैकिंग सिस्टम और सीईआईआर पोर्टल की मदद से गुमशुदा और चोरी हुए मोबाइल फोन ट्रेस किए। बरामद किए गए सभी 70 मोबाइल फोन उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिए गए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 13 लाख रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Rajasthan ASP Transfer: 26 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों के तबादले, कुछ पूर्व आदेश निरस्त
Trending Videos
पुलिस अधीक्षक मीणा ने बताया कि मोबाइल बरामदगी के इस अभियान में साइबर टीम की तकनीकी दक्षता ने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि पुलिस अब पारंपरिक जांच के साथ-साथ तकनीकी साधनों का अधिकतम उपयोग कर रही है, जिससे आमजन को राहत मिल रही है।
उन्होंने जिले के नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति का मोबाइल चोरी या गुम हो जाए तो तुरंत अपने नजदीकी थाने या साइबर थाने में जाकर रिपोर्ट दर्ज कराएं। साथ ही सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से भी ऑनलाइन गुमशुदगी दर्ज कराई जा सकती है। उन्होंने कहा कि समय पर सूचना देने से मोबाइल बरामदगी की संभावना कई गुना बढ़ जाती है।