Bundi News: सऊदी अरब के दूतावास से आया जवाब, पुलिस की फॉरेंसिक रिपोर्ट के बाद भारत आएगी रमेश की पार्थव देह
सऊदी अरब में 13 नवंबर 2025 को रमेश की मौत हो गई थी। इसके बाद उसका शव अभी तक भारत नहीं पहुंचा है। इसके लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। अब भारतीय दूतावास ने बताया है कि सऊदी पुलिस की फॉरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद शव भारत पहुंचेगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सऊदी अरब में 13 नवंबर 2025 को हुई बालोतर निवासी रमेश की मौत हो गई थी। इसके बाद उसका शव अभी तक भारत नहीं पहुंचा है। कई लोग शव को भारत लाने के लिए प्रयास कर रहे हैं। इस मामले को लेकर विदेश में संकटग्रस्त भारतीयों की सहायता के लिए कार्य करने वाले चर्मेश शर्मा ने बुधवार को राष्ट्रपति सचिवालय में याचिका दायर की थी। अब इस याचिका को लेकर जवाब आया है।
सऊदी अरब रियाद भारतीय दूतावास की ओर से इस मामले में अधिकृत जवाब दिया है। इसमें कहा गया है कि रमेश कुमार मेघवाल की मौत की जांच की जा रही है। अभी तक मृत्यु के कारणों की फोरेंसिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आयी है। भारतीय दूतावास की ओर से कहा गया है कि मामले की जांच कर रही सऊदी पुलिस की ओर से रमेश कुमार मेघवाल की मृत्यु से संबंधित फाइनल रिपोर्ट भारतीय दूतावास को दी जाएगी। इसके बाद देह को परिवार के पास भारत भेजा जाएगा। तभी भारतीय दूतावास की ओर अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी कर दिया जायेगा।
ये भी पढ़ें: कोटा से पटना जा रहे NEET छात्र की ट्रेन से गिरकर मौत, बहन के साथ निकला था घर; पसरा मातम
सऊदी अरब भारतीय दूतावास की ओर से राजस्थान के बालोतरा जिले के रहने वाले रमेश कुमार मेघवाल की सऊदी अरब में असामयिक मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्ति किया गया है। रमेश के परिवार वालों का कहना है कि उससे 13 नवंबर को आखिरी बार बात हुई थी। उसके बाद से ही उसका मोबाइल बंद आ रहा था। 17 नवंबर को परिवार को उसकी मौत की सूचना मिली थी। शव के यहां नहीं पहुंचने के कारण परिजनों की मानसिक स्थिति बिगड़ती जा रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.