{"_id":"677a15b676a2e538b2061abd","slug":"rajasthan-weather-effect-of-cold-reduced-maximum-temperature-of-day-reached-31-degrees-possibility-rain-today-2025-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan Weather: राजस्थान में ठंड का असर कम, दिन का अधिकतम तापमान 31 डिग्री तक पहुंचा, आज बारिश की संभावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan Weather: राजस्थान में ठंड का असर कम, दिन का अधिकतम तापमान 31 डिग्री तक पहुंचा, आज बारिश की संभावना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sun, 05 Jan 2025 11:02 AM IST
विज्ञापन
सार
Rajasthan Weather IMD Update: राजस्थान में दिसंबर में पारा माइनस तक पहुंचा, अब दिन का अधिकतम तापमान 31 डिग्री तक जा पहुंचा है। दिन के समय ठंड का असर कम हुआ है।
राजस्थान का मौसम (फाइल फोटो)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
राजस्थान में नए साल में मौसम तीखे तेवर दिखा रहा है। दिसंबर में जहां फतेहपुर में पारा माइनस में पहुंच गया था। वहीं, जनवरी में प्रदेश के अधिकतम तापमान 31 डिग्री तक पहुंच चुका है। सबसे ज्यादा तापमान शनिवार को चित्तौड़गढ़ जिले में दर्ज हुआ। यहां अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं, प्रदेश के नौ जिलों में शनिवार को तापमान 29 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा रहा।
आज बीकानेर संभाग में बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग ने आज बीकानेर संभाग में बारिश की चेतावनी दी है। उत्तर भारत पर एक्टिव वेस्टर्न डिर्स्टबेंस का असर से गंगानगर, हनुमानगढ़ और बीकानेर जिले में आज बादल छा सकते हैं और बारिश हो सकती है। कहीं-कहीं हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम विज्ञानियों के अनुसार, छह जनवरी से प्रदेश में फिर से मौसम में बदलाव होगा और तापमान गिरने से सर्दी तेज होने लगेगी। सर्द हवाओं का प्रभाव बढ़ने से दिन और रात के तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक गिरावट होगी।
कोहरे का प्रभाव जारी, गंगानगर में विजिबिलिटी 20 मीटर
प्रदेश में कोहर का प्रभाव बना हुआ है। सबसे ज्यादा इसकी चपेट में पश्चिमी राजस्थान है। श्रीगंगानगर में आज भी घना कोहरा छाया। इससे विजिबिलिटी 20 मीटर से कम रही। श्रीगंगानगर में आज भी घना कोहरा छाया। इससे विजिबिलिटी 20 मीटर से कम रही। पिछले 24 घंटे का मौसम देखें तो राज्य में कल (शनिवार) पूरे दिन तेज धूप रही। चूरू, बारां, कोटा और पिलानी समेत कई शहरों में दिन का अधिकतम तापमान दो से लेकर पांच डिग्री सेल्सियस तक बढ़ गया।
चूरू और डूंगरपुर में कल अधिकतम तापमान 30.6, अजमेर में 29.6, भीलवाड़ा में 29.2, उदयपुर में 29.5, बाड़मेर-जोधपुर में 29.4, फतेहपुर में 29.7 और जालोर में 28.9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ। जयपुर, पिलानी, सीकर, फलोदी में कल अधिकतम तापमान 27 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज हुआ। जयपुर में दिन में शनिवार को तेज धूप रही। उत्तरी हवाएं थमने और ठंडक कम होने से दोपहर में गर्म कपड़ों में लोगों को हल्की गर्मी महसूस हुई। दौसा भी शनिवार को घने कोहरे की चादर ओढ़े रहा।