Rajasthan: छात्रा को ब्लैकमेल कर धर्म परिवर्तन और अपहरण की कोशिश, तेजाब फेंकने की धमकी भी दी गई; सियासत शुरू
Rajasthan News: कोटा में एक कोचिंग छात्रा को ब्लैकमेल कर धर्म परिवर्तन कराने और अपहरण की कोशिश करने के मामले पर सियासत तेज हो गई है। इस घटना को लेकर सत्तारूढ़ भाजपा और विपक्ष में कांग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टोंक शहर में लगातार हो रही घटनाओं से सांप्रदायिक तनाव गहराता जा रहा है। जनाना अस्पताल में हिजाब विवाद और बहीर इलाके में तोड़फोड़ की घटनाओं के बाद अब एक कोचिंग छात्रा को ब्लैकमेल कर धर्म परिवर्तन के प्रयास और अपहरण की कोशिश का मामला सामने आया है। इस घटना ने टोंक का माहौल और अधिक संवेदनशील कर दिया है।
छात्रा को धमकाने और ब्लैकमेल करने के आरोप
कोतवाली थाना क्षेत्र की इस छात्रा ने बताया कि पहले उसे डराया-धमकाया गया, लेकिन सहमत न होने पर तेजाब फेंकने और ब्लैकमेल करने की धमकी दी गई। आरोप है कि दिनदहाड़े उसका अपहरण करने की भी कोशिश की गई। जब छात्रा ने इसका विरोध करते हुए पूरी आपबीती कोचिंग संचालक हेमराज चौधरी को सुनाई, तो कोचिंग संचालक पर भी हमला कर दिया गया।
कोचिंग संचालक पर जानलेवा हमला
कोचिंग संचालक हेमराज चौधरी के अनुसार, जब उन्होंने छात्रा की शिकायत पर समाज विशेष के युवकों को रोका-टोका, तो अचानक 15–20 युवकों का समूह वहां पहुंच गया और उन पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस हमले में चौधरी के सिर में गंभीर चोटें आईं। घटना से आक्रोशित लोगों ने एनएच-52 बाड़ा चौराहे पर जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। बाद में पुलिस अधिकारियों के आश्वासन पर जाम हटाया गया।
भाजपा जिलाध्यक्ष का बयान
भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान पीड़ित छात्रा और कोचिंग संचालक से मिलने पहुंचे। उन्होंने कहा कि कुछ लोग शहर की शांति बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं और ‘लव जिहाद’ को बढ़ावा दे रहे हैं। चौहान ने चेतावनी दी कि शहर का अमन चैन बिगड़ने नहीं दिया जाएगा और दोषियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
यह भी पढ़ें- Ajmer News: हनुमान बेनीवाल ने कांग्रेस-BJP पर लगाए मिलीभगत के आरोप, पंचायत और छात्र संघ चुनावों के मुद्दे उठाए
कांग्रेस जिलाध्यक्ष का पलटवार
घटना की जानकारी लेने पहुंचे कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरीप्रसाद बैरवा ने भाजपा पर राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि टोंक हमेशा से अमन-चैन वाला शहर रहा है, लेकिन कुछ लोग घटनाओं की आड़ में अपनी राजनीति चमकाने का प्रयास कर रहे हैं।
जिलाप्रमुख और अन्य नेताओं की प्रतिक्रिया
जिलाप्रमुख सरोज नरेश बंसल ने कहा कि पीड़िता की आपबीती बेहद पीड़ादायक है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। वहीं सरपंच संघ प्रदेश उपाध्यक्ष हंसराज फागणा ने भी घटना की निंदा करते हुए पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग की।
यह भी पढ़ें- Rajasthan News: ‘लव मोहम्मद-लव सनातन’ बैनरों को लेकर बनी तनाव की स्थिति, प्रशासन की दखल से शांत हुआ मामला
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.