{"_id":"6a15d8833ca6318f86062b68","slug":"himachal-transfer-of-four-judicial-officers-high-court-effects-administrative-reshuffle-2026-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: चार न्यायिक अधिकारियों के तबादले, हाईकोर्ट ने किया प्रशासनिक फेरबदल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: चार न्यायिक अधिकारियों के तबादले, हाईकोर्ट ने किया प्रशासनिक फेरबदल
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला।
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 26 May 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
सार
प्रदेश हाईकोर्ट ने राज्य न्यायिक सेवा के चार वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले और तैनाती के आदेश जारी किए हैं।
तबादले।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने राज्य न्यायिक सेवा के चार वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले और तैनाती के आदेश जारी किए हैं। यह आदेश 1 जून से प्रभावी माने जाएंगे। हाईकोर्ट के रजिस्टार जनरल की ओर से जारी अधिसूचना के तहत भुवनेश अवस्थी को शिमला के जिला एवं सत्र न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। वर्तमान में हमीरपुर के जिला एवं सत्र न्यायाधीश के पद पर तैनात है। पंकज शर्मा को अब हमीरपुर का जिला एवं सत्र न्यायाधीश के पद पर नियुक्त किया गया है।
Trending Videos
वर्तमान में यह हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट में बतौर रजिस्ट्रार (प्रशासन, सामान्य प्रशासन विभाग और आईटी) सेवाएं दे रहे है। अविनाश चंद्र सुंदरनगर के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश को पदोन्नत कर जिला एवं सत्र न्यायाधीश बनाया गया है। इस प्लेसमेंट के बाद उन्हें हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय शिमला में बतौर रजिस्ट्रार स्थानांतरित किया गया है। होशियार सिंह वर्मा मंडी के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश-2 का तबादला सुंदरनगर के लिए किया गया है। वे वहां अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश का कार्यभार संभालेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन