सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Construction of overbridge started at Sahjipur gate

Amethi News: सहजीपुर फाटक पर ओवरब्रिज का निर्माण शुरू

संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 31 May 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Construction of overbridge started at Sahjipur gate
 मुसाफिरखाना-चिलबिला हाईवे पर स्थित सहजीपुर रेलवे फाटक पर हो रहा ओवरब्रिज निर्माण कार्य। -संवाद
विज्ञापन
अमेठी। मुसाफिरखाना-चिलबिला राजमार्ग पर स्थित सहजीपुर रेलवे फाटक पर वर्षों से लगने वाले जाम से जल्द राहत मिलेगी। राष्ट्रीय राजमार्ग-931 के चौड़ीकरण परियोजना के तहत यहां ओवरब्रिज का निर्माण शुरू हो गया है। परियोजना की प्रारंभिक तैयारियां शुरू होने से क्षेत्र के लोगों में उत्साह है।



यह ऊपरी पुल निर्माण लंबे समय से उठ रही मांग को पूरा करेगा। राष्ट्रीय राजमार्ग-931 का करीब 68.3 किलोमीटर लंबा हिस्सा चौड़ा किया जा रहा है। इस परियोजना पर 900 करोड़ रुपये की लागत आएगी। सहजीपुर रेलवे फाटक अमेठी और प्रतापगढ़ के बीच आवागमन का प्रमुख केंद्र है। यहां प्रतिदिन हजारों वाहन गुजरते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



रोजाना 22 जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेनें और करीब 12 जोड़ी मालगाड़ियां इस रेलवे पटरी से गुजरती हैं। ट्रेनों के आवागमन के दौरान फाटक बंद होने पर वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं। इससे लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ता है और रोगी वाहन भी फंस जाते हैं। नॉर्दर्न रेलवे के आईओडब्ल्यू शिवमूर्ति ने बताया कि औपचारिकताएं पूरी हो चुकी हैं। कार्यदायी संस्था समयबद्ध तरीके से कार्य पूरा करेगी।
विज्ञापन



दो दशक पुरानी मांग पूरी
स्थानीय लोग करीब 20 वर्षों से इस स्थान पर ओवरब्रिज निर्माण की मांग कर रहे थे। यह मुद्दा कई बार जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के समक्ष उठाया गया था। हालांकि, योजना को पहले मंजूरी नहीं मिल सकी थी। अब निर्माण कार्य शुरू होने से लोगों को स्थायी समाधान की उम्मीद है। यह क्षेत्र की सबसे बड़ी यातायात समस्या का हल करेगा। वहीं ओवरब्रिज बनने के बाद यात्रा का समय कम होगा और यातायात व्यवस्था बेहतर होगी। अमेठी-प्रतापगढ़ मार्ग पर सफर अधिक आसान और सुरक्षित हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed