सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Electricity shocks every hour

Amethi News: हर घंटे झटका दे रही बिजली

संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 31 May 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Electricity shocks every hour
अमेठी के कटरा राजा हिम्मत में बिजली दुरुस्त करते ऊर्जा निगम के कर्मी। स्रोत: विभाग
विज्ञापन
अमेठी। भीषण गर्मी के बीच जिले में शहर से लेकर गांव तक अघोषित बिजली कटौती से जनजीवन प्रभावित है। हर घंटे तीन से चार बार दो से पांच मिनट के लिए बिजली ठप हो जाती है। इससे घरेलू कामकाज, कारोबार और विद्यार्थियों की पढ़ाई पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है।



सुबह छह से आठ बजे के बीच बिजली बाधित होने से घरों में पानी का संकट खड़ा हो जाता है। अधिकांश परिवार मोटर और पंप के जरिये पानी की आपूर्ति पर निर्भर हैं। बिजली न रहने से टंकियां नहीं भर पातीं, जिससे लोगों को पेयजल और घरेलू उपयोग के लिए पानी की व्यवस्था करने में परेशानी हो रही है। कार्यालय और विद्यालय जाने वालों को भी समय पर तैयार होने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



ग्रामीण क्षेत्रों में हालात और अधिक चिंताजनक बताए जा रहे हैं। उपभोक्ताओं के अनुसार रात आठ से सुबह आठ बजे तक तीन चरणों में करीब दो-दो घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहती है। रात में बिजली आने-जाने का सिलसिला जारी रहने से लोगों की नींद भी प्रभावित हो रही है। बार-बार बिजली बाधित होने का असर व्यापारिक गतिविधियों पर भी पड़ रहा है।
विज्ञापन



व्यापारी रामधनी, कपिल गौतम और रामसिधारे ने बताया कि छोटे प्रतिष्ठानों में कंप्यूटर, प्रिंटर और अन्य उपकरणों के संचालन में लगातार व्यवधान आ रहा है। इससे काम की रफ्तार धीमी पड़ रही है और ग्राहकों को इंतजार करना पड़ता है। उपभोक्ताओं का कहना है कि गर्मी के मौसम में बिजली व्यवस्था को अधिक सुचारु बनाने की जरूरत है। लोगों ने सुबह और रात के समय निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने तथा कटौती की स्पष्ट समय-सारिणी जारी करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed