{"_id":"6a19e78a87eddea1550154ba","slug":"married-womans-body-found-hanging-in-garden-amethi-news-c-96-1-ame1002-166991-2026-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: बाग में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: बाग में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sat, 30 May 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमेठी। शिवरतनगंज के सातन का पुरवा गांव निवासी नसरीन बानो (44) का शव शुक्रवार को गांव से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर बाग में फंदे से लटका मिला। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पति सलीम के अनुसार उनकी पत्नी बुधवार को घर से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। काफी खोजबीन के बाद भी उनका पता नहीं चला। बृहस्पतिवार को उन्होंने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। शुक्रवार को गांव के लोगों ने बाग में एक महिला का शव फंदे से लटका होने की सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान नसरीन बानो के रूप में की।
सूचना पर पहुंची पुलिस घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। थानाध्यक्ष दयाशंकर मिश्र ने बताया कि प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण स्पष्ट हो सकेंगे।