{"_id":"6a19ea1f31c9ba51bd0f41bd","slug":"mobile-businessman-duped-of-rs-22-lakh-amethi-news-c-96-1-ame1002-166997-2026-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: मोबाइल कारोबारी से 22 लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: मोबाइल कारोबारी से 22 लाख की ठगी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sat, 30 May 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमेठी सिटी। मुसाफिरखाना के जाखा शिवपुर निवासी मोबाइल कारोबारी जाहिद उल्ला से सेकेंड हैंड मोबाइल कंपनी की फ्रेंचाइजी दिलाने के नाम पर 22 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जाहिद उल्ला के अनुसार अगस्त 2025 में सैफ ने उनकी मुलाकात कानपुर निवासी मृगांक सहाय से कराई थी। मृगांक ने खुद को एक ई-कॉमर्स कंपनी से जुड़ा बताकर फ्रेंचाइजी दिलाने का भरोसा दिया। इसके बाद पीड़ित ने 12 लाख रुपये की जमा पूंजी और 10 लाख रुपये ऋण लेकर कुल 22 लाख रुपये आरोपियों को दे दिए।
आरोप है कि दुकान शुरू होने के बाद करीब 10 लाख रुपये के मोबाइल भेजे गए, जिनमें अधिकांश खराब निकले। कई मोबाइल के बाहरी हिस्से और अंदर के पुर्जे अलग-अलग कंपनियों के पाए गए। खराब मोबाइल बदलने और शेष सामान उपलब्ध कराने की मांग पर आरोपी टालमटोल करते रहे। विरोध करने पर धमकी दी गई।
विज्ञापन
पीड़ित ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ लखनऊ के विभूतिखंड थाने में भी रिपोर्ट दर्ज होने की जानकारी मिली है। इंस्पेक्टर विवेक सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।