{"_id":"6a247d93ef2b3e694c0b805b","slug":"city-hit-by-power-and-water-outages-after-rat-chewed-through-a-wire-baghpat-news-c-28-1-bag1001-152976-2026-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: चूहे ने चबाया तार तो शहर को बिजली-पानी की झेलनी पड़ी मार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: चूहे ने चबाया तार तो शहर को बिजली-पानी की झेलनी पड़ी मार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बागपत। एक चूहे ने शनिवार सुबह सात बजे पूरे शहर की बत्ती गुल कर दी, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जलापूर्ति बाधित होने से लोग हैंडपंपों पर लाइन लगाए दिखाई दिए। फाॅल्ट को ठीक करने में तीन घंटे लगे, जिसके बाद बिजली आपूर्ति सुचारू हो सकी।
शहर के खत्ता रोड स्थित बिजलीघर से नया बागपत, पुराना कस्बा, माता कॉलोनी, मोहल्ला मुगलपुरा, मेरठ मार्ग, बड़ौत मार्ग समेत अन्य जगहों पर बिजली आपूर्ति होती है। शनिवार सुबह करीब सात बजे बिजलीघर के बॉक्स में अचानक फाॅल्ट हो गया, जिससे आपूर्ति ठप हो गई। फाॅल्ट होने के बाद कर्मियों ने जांच-पड़ताल शुरू की तो बॉक्स में चूहा मरा हुआ मिला। चूहे ने बॉक्स में घुसकर तार काट दिए थे।
कर्मियों ने चूहे को निकालकर फाल्ट ठीक कराया। इस दौरान तीन घंटे से ज्यादा समय तक शहर की बिजली आपूर्ति ठप रही। सुबह के समय बिजली आपूर्ति ठप होने से नगर पालिका के जिला पंचायत, कोर्ट रोड, पुराना कस्बा समेत अन्य जगहों पर लगे ट्यूबवेल नहीं चल सके। इसलिए शहर में पेयजल आपूर्ति ठप रही। सुबह करीब दस बजे बिजली आपूर्ति शुरू होने पर लोगों ने राहत की सांस ली। शहर में शाम को पानी की आपूर्ति हो सकी।
विज्ञापन
-दिन निकलते ही बिजली आपूर्ति ठप होने से परेशानी बढ़ गई। सुबह हैंडपंपों पर लाइन में लगकर पानी भरकर लाना पड़ा। -दिलशाद
-सुबह के समय बिजली आपूर्ति बाधित होने से पेयजल की किल्लत का सामना करना पड़ा। तीन घंटे बाद बिजली आपूर्ति शुरू हुई। -कन्हैया गुप्ता
वर्जन-
बिजलीघर के बॉक्स में चूहा घुसने से फाल्ट हो गया था। फाल्ट तलाशने के बाद बॉक्स की मरम्मत कराकर बिजली आपूर्ति शुरू करा दी गई। -दुर्गेश कुमार सिंह, एसडीओ ऊर्जा निगम