{"_id":"6a240718d879cc82d50425ac","slug":"council-members-demanded-an-inspection-of-the-drinking-water-pipeline-baghpat-news-c-28-1-bpt1003-152959-2026-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: सभासदों ने पेजयल लाइन की जांच कराने की उठाई मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: सभासदों ने पेजयल लाइन की जांच कराने की उठाई मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
-राज्यमंत्री केपी मलिक को सौंपा ज्ञापन, घटिया सामग्री का इस्तेमाल करने का आरोप
फोटो संख्या 3
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। नगर पालिका के सभासदों ने शनिवार को राज्यमंत्री केपी मलिक को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने नगर में पेयजल लाइन डालने के काम में घटिया सामग्री और अकुशल कारीगरों के इस्तेमाल का आरोप लगाया। सभासदों ने इस पूरे कार्य की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की है।
सभासदों ने बताया कि जल निगम द्वारा नगर में पेयजल पाइपलाइन डालने का काम किया जा रहा है। इस परियोजना के तहत अधिकतर जगहों पर सड़कों को उखाड़कर छोड़ दिया गया है। आरोप है कि पाइपलाइन डालने में निम्न गुणवत्ता वाली सामग्री का उपयोग हो रहा है। साथ ही अकुशल कारीगरों से काम कराया जा रहा है, जिससे कार्य की गुणवत्ता प्रभावित हो रही है। सभासदों ने यह भी बताया कि आवश्यक मोहल्लों या गलियों में पाइपलाइन नहीं डाली जा रही है। इसके बजाय, अनावश्यक जगहों पर पाइपलाइन डाली जा रही है। कार्य की गति भी बहुत धीमी है, जिससे परियोजना में देरी हो रही है। उखड़ी हुई सड़कों के कारण लोगों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इससे स्थानीय निवासियों में रोष व्याप्त है। राज्यमंत्री केपी मलिक ने इस मामले की जांच के लिए मुख्यमंत्री को पत्र लिखने का आश्वासन दिया है।
वार्ड चार के सभासद पोविंद्र, वार्ड पांच से समीना तोमर, वार्ड छह से रोबिन कश्यप और वार्ड 15 से प्रमोद शर्मा ने ये आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि जल निगम का काम गुणवत्ताहीन है। सड़कों को उखाड़कर छोड़ दिया गया है, जिससे लोगों को परेशानी हो रही है। अनावश्यक स्थानों पर पाइपलाइन बिछाई जा रही है, जबकि जरूरतमंद क्षेत्रों को अनदेखा किया जा रहा है। कार्य की धीमी गति भी एक बड़ी समस्या है।