सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Rashid murder case: While celebrating the victory of the match, Suhail hit him on the head with a bat

राशिद हत्याकांड: मैच जीतने की खुशी मनाने पर सुहेल ने सिर में मारा बैट, लहूलुहान होकर गिरा राशिद; जनाजा ही उठा

अमर उजाला नेटवर्क, बागपत Published by: Mohd Mustakim Updated Sun, 07 Jun 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
सार

Baghpat News: जिले के बावली गांव में क्रिकेट मैच जीतने पर कप्तान राशिद खुशियां मना रहा था। हूटिंग से गुस्साए दूसरी टीम के खिलाफ सुहेल ने उसके पैर और सिर पर बल्ला मार दिया। अस्पताल में राशिद की मौत हो गई। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। 

Rashid murder case: While celebrating the victory of the match, Suhail hit him on the head with a bat
राशिद की फाइल फोटो और विलाप करते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बड़ौत के गांव बावली में बृहस्पतिवार को क्रिकेट मैच हारने पर हूटिंग से गुस्साए सुहेल ने जीतने वाली टीम के कप्तान राशिद (27) के सिर में बल्ला मार दिया। गंभीर रूप से घायल हुए राशिद की दिल्ली के अस्पताल में उपचार के दौरान शुक्रवार रात मौत हो गई। राशिद यूपी पुलिस आरक्षी भर्ती के लिए तैयारी कर रहा था और उसको 9 जून को परीक्षा देनी थी।

 

बावली गांव के रहने वाले शकूर ने बताया कि उसका बेटा राशिद बृहस्पतिवार को गांव के सर्वोदय इंटर कॉलेज के मैदान पर क्रिकेट मैच खेलने गया था। वहां पर राशिद व सुहेल की टीमों के बीच मैच हुआ। मैच में सुहेल की टीम हार गई और जीतने वाली टीम के खिलाड़ियों के हूटिंग करने से वह गुस्से हो गया। इसको लेकर सुहेल और राशिद में कहासुनी हो गई। उस समय अन्य साथियों ने मामला शांत करा दिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

उनके अनुसार वहां से वापस लौटते समय रास्ते में सुहेल ने अपने साथियों के साथ मिलकर राशिद के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। सुहेल ने पहले राशिद के पैर पर बल्ला मारा, जिससे वह जमीन पर गिर गया। उसके बाद सुहेल ने बल्ले से सिर पर वार कर दिया। इससे राशिद गंभीर रूप से घायल हो गया। वहां से सुहेल भाग गया। लोगों ने घटना की जानकारी दी तो परिवार वाले घायल राशिद को उठाकर बड़ौत के निजी अस्पताल में ले गए।
 
विज्ञापन

वहां से चिकित्सक ने सोनीपत रेफर कर दिया गया और शुक्रवार को भी हालत में सुधार नहीं होने पर उसको दिल्ली रेफर कर दिया, जहां देर रात राशिद की मौत हो गई। जांच अधिकारी दीक्षित कुमार ने बताया कि राशिद के पिता शकूर ने सुहेल, उसके भाई के खिलाफ हमला करने की शिकायत दी थी, जिस पर रात में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई थी। दिल्ली में उपचार के दौरान राशिद की मौत होने के बारे में शनिवार सुबह जानकारी मिली। राशिद का पोस्टमार्टम भी दिल्ली में हुआ है। उनके अनुसार वहां से पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर धारा बदली जाएगी।
 

खाकी पहनने का सपना लेकर दुनिया से अलविदा हो गया राशिद
खाकी पहनने का सपना लेकर राशिद दुनिया से रुख्सत हो गया। राशिद पिछले कई साल से यूपी पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहा था और नौ जून को उनकी परीक्षा भी होनी थी।
पिता शकूर ने बताया कि उनका बेटा राशिद पढ़ाई में काफी होशियार था और स्नातक तक पढ़ाई पूरी करने के बाद नौकरी की तैयारी कर रहा था। राशिद को खाकी पहनने का जुनून था। इसको लेकर रोजाना 10 से 12 घंटे पढ़ाई करता था। साथ ही मैदान में दौड़ लगाने जाता था। यूपी पुलिस में भर्ती होने के लिए आवेदन किया था और नौ जून को राशिद की परीक्षा थी। प्रवेश पत्र भी आ चुका है लेकिन परीक्षा से तीन दिन पहले ही राशिद दुनिया छोड़कर चला गया। 
 

बेटे के सिर से उठा पिता का साया
राशिद की मौत होने से उसके बेटे के सिर से पिता का साया उठ गया। परिवार में पत्नी और बेटा रह गए हैं। राशिद चार भाई-बहनों में तीसरे नंबर का था। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद गांव में शव सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया।
 

घटना के बाद से मैदान खाली
बावली गांव में बृहस्पतिवार को हुई घटना के बाद से सर्वोदय इंटर कॉलेज का मैदान खाली पड़ा हुआ है, क्योंकि पिछले दो दिन से कोई भी वहां खेलने नहीं गया। इससे पहले मैदान पर दिनभर युवाओं का जमावड़ा लगा रहता था और क्रिकेट मैच चलते रहते थे।

ये भी देखें...
Baghpat: बिजली कनेक्शन कटने से टूट गया हौसला, मजदूर ने उठाया खौफनाक कदम, मौत, जांच में जुटी पुलिस
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed