{"_id":"6a2417ee4e0bb51e3c0e668d","slug":"students-were-given-training-in-using-lathisstudents-were-given-training-in-using-lathis-baghpat-news-c-28-1-bpt1003-152969-2026-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: छात्रों को लाठी चलाने का कराया अभ्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: छात्रों को लाठी चलाने का कराया अभ्यास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
-सौ से अधिक छात्र संस्कार शिविर में ले रहे भाग
फोटो संख्या 3
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। नगर के चौधरी केहर सिंह दिव्य पब्लिक स्कूल में आर्य प्रतिनिधि सभा द्वारा आयोजित आवासीय संस्कार शिविर का तीसरा दिन शनिवार को संपन्न हुआ। इस दौरान छात्रों को आत्मरक्षा के लिए लाठी चलाने का प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही बौद्धिक सत्र में प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण पर महत्वपूर्ण चर्चा हुई।
प्रशिक्षकों ने छात्रों को लाठी चलाने के गुर सिखाए। साथ ही उन्हें लाठी के वार से बचने के तरीके भी बताए गए। प्रशिक्षकों ने छात्रों को सिखाया कि विकट परिस्थितियों में घबराना नहीं चाहिए। बल्कि हौसले और दिमाग से काम लेना चाहिए। झारखंड के हजारीबाग की चिकित्सक मिथिलेश कुमार दांगी ने बौद्धिक सत्र को संबोधित किया। वह आजादी बचाओ आंदोलन की राष्ट्रीय संयोजक भी हैं। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक संसाधन हमारे भविष्य की निधि हैं। दांगी ने चिंता व्यक्त की कि आज इन संसाधनों की लूट हो रही है। उन्होंने बताया कि देश में विदेशी कंपनियां संसाधनों का दोहन कर रही हैं। इससे जल संसाधन और ऑक्सीजन का खतरा बढ़ गया है। इस मौके पर शिविर अध्यक्ष धर्मपाल त्यागी, मीरा वर्मा और सभा मंत्री रवि शास्त्री उपस्थित रहे। कपिल आर्य, हरेंद्र आर्य और राजवीर त्यागी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद थे।