{"_id":"6a247de29eea10df8f0fa928","slug":"the-administration-suspended-the-district-supply-officer-and-the-aro-baghpat-news-c-28-1-bag1001-152990-2026-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: शासन ने जिला पूर्ति अधिकारी और एआरओ को निलंबित किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: शासन ने जिला पूर्ति अधिकारी और एआरओ को निलंबित किया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बागपत। जिला पूर्ति अधिकारी अनूप तिवारी और एआरओ जोगेंद्र को 40 हजार रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई राशन डीलर नरेंद्र कुमार की शिकायत पर हुई है। पूरे मामले की जांच विजिलेंस टीम कर रही है।
विजिलेंस मेरठ की टीम ने 29 मई को कार्यालय में छापामारी की थी। टीम ने जिला पूर्ति अधिकारी अनूप तिवारी को 40 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा था। एआरओ जोगेंद्र अपनी कार लेकर मौके से भाग गए थे। बाद में उन्हें हापुड़ के निजामपुर स्थित एक ढाबे से गिरफ्तार किया गया। विजिलेंस टीम ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया। इसके बाद उन्हें जेल भेज दिया गया। अधिकारियों ने इस संबंध में शासन को एक रिपोर्ट भेजी थी। संयुक्त आयुक्त खाद्य मेरठ रंजन गोयल ने निलंबन की पुष्टि की है।
-खाली पड़ा पूर्ति विभाग
जिला पूर्ति अधिकारी अनूप तिवारी और एआरओ के रिश्वत लेते हुए पकड़े जाने के बाद से विभाग खाली पड़ा हुआ है, क्योंकि इससे पहले शासन ने पूर्ति निरीक्षक राहुल पटेल और दीपक कुमार को निलंबित कर दिया था। अब जिले में एक पूर्ति निरीक्षक राजेश कुमार ही तैनात हैं, जो तीनों तहसीलों की जिम्मेदारी देख रहे हैं।