सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Youth Dies After Cricket Bat Assault, Was Preparing for UP Police Recruitment Exam

Baghpat: क्रिकेट मैच के बाद खूनी विवाद, सिर पर बल्ले से किया वार, परीक्षा से तीन दिन पहले युवक की मौत

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 06 Jun 2026 03:12 PM IST
विज्ञापन
सार

बागपत के बावली गांव में क्रिकेट खेलने के दौरान हुए विवाद में घायल युवक राशिद की उपचार के दौरान मौत हो गई। वह यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहा था और तीन दिन बाद उसकी परीक्षा होने वाली थी।

 

Youth Dies After Cricket Bat Assault, Was Preparing for UP Police Recruitment Exam
राशिद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बागपत जनपद के बड़ौत क्षेत्र स्थित बावली गांव में क्रिकेट खेलने के दौरान हुए विवाद ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। सिर पर बल्ले से गंभीर चोट लगने के बाद घायल हुए 27 वर्षीय राशिद की उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।





क्रिकेट खेलते समय हुआ विवाद
परिजनों के अनुसार गुरुवार को राशिद गांव के एक विद्यालय के मैदान में क्रिकेट खेलने गया था। खेल समाप्त होने के बाद घर लौटते समय उसका एक युवक से विवाद हो गया। मृतक के पिता सकूर का आरोप है कि विवाद के दौरान पहले युवक ने राशिद के पैर पर बल्ला मारा और फिर उसके सिर पर वार कर दिया। गंभीर चोट लगने के बाद राशिद जमीन पर गिर पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Deoband: जैश और पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी के संपर्क में था मोहतशिम, व्हाट्सएप पर आतंकियों को देता था OTP

विज्ञापन

अस्पतालों में चला उपचार
घायल राशिद को पहले बड़ौत के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर उसे सोनीपत भेजा गया, जहां से चिकित्सकों ने दिल्ली रेफर कर दिया। दिल्ली के अस्पताल में उपचार के दौरान शुक्रवार रात राशिद ने दम तोड़ दिया। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

तीन दिन बाद थी पुलिस भर्ती परीक्षा
परिजनों ने बताया कि राशिद उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहा था। उसकी परीक्षा में शामिल होने की तारीख महज तीन दिन दूर थी। राशिद विवाहित था और उसके परिवार में पत्नी तथा एक बच्चा है। वह चार भाई-बहनों में तीसरे नंबर पर था। उसकी मौत से परिवार गहरे सदमे में है।

पुलिस ने शुरू की जांच
जांच अधिकारी दीक्षित कुमार ने बताया कि मृतक के पिता की ओर से तहरीर प्राप्त हुई है। मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed