{"_id":"6a1545d3775a8de9a2067598","slug":"fatehpur-police-encounter-with-accused-cattle-butcher-hafiz-injured-in-retaliatory-fire-firearms-recovered-2026-05-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur: गोकशी के आरोपी से पुलिस की मुठभेड़, जवाबी फायरिंग में हाफिज घायल, अवैध असलहा और चापड़ बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur: गोकशी के आरोपी से पुलिस की मुठभेड़, जवाबी फायरिंग में हाफिज घायल, अवैध असलहा और चापड़ बरामद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Tue, 26 May 2026 12:35 PM IST
विज्ञापन
सार
Fatehpur News: जहांनाबाद में गोकशी के आरोपी हाफिज की पुलिस के साथ मुठभेड़ हो गई, जिसमें पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। आरोपी के पास से अवैध तमंचा, कारतूस और गोकशी में इस्तेमाल होने वाले औजार बरामद हुए हैं।
पुलिस मुठभेड़ में घायल आरोपी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
फतेहपुर जिले के जहांनाबाद थाना क्षेत्र में पुलिस और गोकश के बीच सोमवार रात मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में गोली लगने से आरोपी हाफिज घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। थाना क्षेत्र के चंदीपुर गांव के पास सोमवार को गोकशी की घटना हुई थी। घटना से लोगों में आक्रोश व्याप्त था।
Trending Videos
मामले में पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी थी। पुलिस के अनुसार ग्राम निरखी रोड, ग्राम चंदीपुर के पास चेकिंग के दौरान हफीज पुत्र अफसर अली निवासी चंदीपुर ने पुलिस पर हमला करने का प्रयास किया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली हफीज के दाहिने पैर में लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये सामान हुआ बरामद
मौके से पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस, तमंचे की नाल में फंसा एक खोखा कारतूस, एक लोहे का चापड़ और एक लकड़ी का ठीहा बरामद किया है। थाना जहांनाबाद पुलिस ने प्रकरण में नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध थाना जहांनाबाद में अब तक दो अभियोग पंजीकृत हैं।