{"_id":"6a218f77c7363ffb790c8057","slug":"a-vehicle-hit-a-water-supply-line-causing-water-shortages-in-several-neighborhoods-meerut-news-c-44-1-smrt1055-112579-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: वाहन की टक्कर से फटी जलापूर्ति लाइन, कई मोहल्लों में पानी का संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: वाहन की टक्कर से फटी जलापूर्ति लाइन, कई मोहल्लों में पानी का संकट
विज्ञापन
सरधना। तहसील तिराहे पर टूटी पाइप लाइन की मरम्मत करते कर्मचारी। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। तहसील तिराहे के पास बृहस्पतिवार को नगर की मुख्य पेयजल पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने से कई मोहल्लों में जलापूर्ति प्रभावित हो गई। घंटों तक पानी न आने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना पर पहुंची नगर पालिका की टीम ने मरम्मत कार्य पूरा कर आपूर्ति को बहाल कराया।
नगर पालिका की पानी की टंकी से विभिन्न वार्डों में पेयजल पहुंचाने वाली मुख्य पाइप लाइन तहसील तिराहे के नाले के ऊपर से गुजरती है। बृहस्पतिवार को किसी भारी वाहन की टक्कर लगने से पाइप लाइन टूट गई, जिससे पानी का दबाव कम होते ही आपूर्ति बंद हो गई। जलापूर्ति बाधित होने से लोगों के दैनिक कार्य प्रभावित हुए। कई घरों में पीने और घरेलू उपयोग के लिए पानी की कमी हो गई।
स्थानीय निवासियों ने बताया कि उक्त पाइप लाइन पहले भी कई बार क्षतिग्रस्त हो चुकी है, लेकिन अभी तक इसके लिए कोई स्थायी व्यवस्था नहीं की गई है। घटना की जानकारी मिलने पर जलकल विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और क्षतिग्रस्त पाइप लाइन की मरम्मत शुरू की। कई घंटे तक चले मरम्मत कार्य के बाद लाइन को दुरुस्त कर दिया गया, जिसके बाद प्रभावित क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति दोबारा शुरू हो सकी। क्षेत्रवासियों ने नगर पालिका से पाइप लाइन की सुरक्षा के लिए स्थायी समाधान कराने की मांग की है ताकि भविष्य में इस तरह की समस्या दोबारा न हो।
विज्ञापन
ईओ दीपिका शुक्ला ने बताया कि किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हुई थी। मरम्मत कार्य पूरा कर लिया गया है और नगर में पेयजल आपूर्ति सामान्य कर दी गई है।

Trending Videos