{"_id":"6a2475e4a16a68c16709bf68","slug":"up-after-cockroach-now-ant-janata-party-formed-former-bjp-leader-anup-raghav-laid-foundation-in-meerut-2026-06-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: कॉकरोच के बाद अब बनी 'चींटी जनता पार्टी', मेरठ में पूर्व भाजपा नेता अनूप राघव ने रखी नींव, ये बताया मकसद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: कॉकरोच के बाद अब बनी 'चींटी जनता पार्टी', मेरठ में पूर्व भाजपा नेता अनूप राघव ने रखी नींव, ये बताया मकसद
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Mohd Mustakim
Updated Sun, 07 Jun 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
सार
Meerut News: भाजपा श्रम प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष रह चुके एडवोकेट अनूप राघव ने चींटी जनता पार्टी का गठन किया है। पार्टी का सदस्यता शुल्क दस रुपये रखा गया है। अनूप का कहना है कि उनकी पार्टी चुनाव भी लड़ेगी, चुनाव आयोग में पंजीकरण कराया जाएगा।
चींटी जनता पार्टी बनाने वाले अनूप राघव।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
कॉकरोच जनता पार्टी के बाद अब भ्रष्टाचार के खात्मे के लिए मेरठ से चींटी जनता पार्टी (सीजेपी) का गठन किया गया है। सीजेपी का गठन भाजपा के पूर्व नेता एडवोकेट अनूप राघव ने किया है। उन्होंने बताया कि 1857 में प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की नींव मेरठ शहर से रखी गई थी। इसी तरह भ्रष्टाचार के खात्मे की शुरुआत भी मेरठ से ही होगी और ये काम सीजेपी करेगी।
गढ़ रोड स्थित जनकपुरी निवासी अनूप राघव भाजपा श्रम प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष रह चुके हैं। 2014 के बाद भाजपा में निष्क्रिय हो चुके राघव ने कॉकरोच जनता पार्टी के जवाब में चींटी जनता पार्टी का गठन किया है। उन्होंने बताया कि सीजेपी ने पांच सूत्रीय वादे किए हैं। इनमें किसानों को लागत पर 50 प्रतिशत मुनाफे की एमएसपी गारंटी दिलाने, मजदूर सम्मान कार्ड पर 12 हजार रुपये प्रति महीना न्यूनतम मजदूरी दिलाने, गांव रोजगार मिशन के तहत हर पंचायत में 100 नए रोजगार, शिक्षा क्रांति करके 12वीं तक मुफ्त शिक्षा और हर गांव में डिजिटल स्मार्ट क्लास बनवाने का लक्ष्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
कहा कि लोगों को मूलभूत सुविधा के तहत नल से जल, पक्की सड़क, 24 घंटे बिजली, पीएचसी बनाई जाएगी। सीजेपी को चुनाव आयोग में पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके लिए कागजात तैयार किए जा रहे हैं। पार्टी का सदस्यता शुल्क दस रुपये रखा गया है। पार्टी का संकल्प-खेती, मेहनत और सम्मान रखा गया है। पार्टी के कई नारे भी बनाए गए हैं। ना नेता की कोठी, ना अफसर की नोटी, अब चलेगी ईमानदारी की चींटी, रिश्वतखोर को जेल, ईमानदार को मेडल, हर ऑफिसर में सीसीटीवी-चींटी की नजर, बड़े-बड़े खा गए देश को अब चींटी बचाएगी देश को। इसके साथ ही 24 घंटे सात दिन चलने वाली भ्रष्टाचार हेल्पलाइन बनाई जाएगी।
अनूप राघव ने बताया कि कॉकरोच जनता पार्टी का गठन देश विरोधी लोगों ने किया है, जबकि चींटी जनता पार्टी देश के ईमानदार, देशप्रेमी लोगों की पार्टी है। चींटी का काम लगातार ईमानदारी से काम करते रहना है और बड़ी-बड़ी समस्याओं को हटा देना है। ऐसा ही कार्य चींटी जनता पार्टी के जरिए किया जाएगा।
ये भी देखें...
Meerut: पूर्व सांसद शाहिद अखलाक के घर पहुंची सीबीआई, 11 करोड़ के लोन के मामले में चार घंटे चली पड़ताल
ये भी देखें...
Meerut: पूर्व सांसद शाहिद अखलाक के घर पहुंची सीबीआई, 11 करोड़ के लोन के मामले में चार घंटे चली पड़ताल