{"_id":"69e156ed8a50263de10da5e9","slug":"60-samples-were-tested-in-the-mobile-testing-van-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-948809-2026-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: सचल मोबाइल जांच वैन में 60 सैंपलों की हुई जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: सचल मोबाइल जांच वैन में 60 सैंपलों की हुई जांच
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Fri, 17 Apr 2026 03:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चारधाम यात्रा दृष्टिगत आयुक्त खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन सचिन कर्वे के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन देहरादून की टीम ने ऋषिकेश क्षेत्र में जागरूकता और निरीक्षण अभियान चलाया। अभियान के दौरान टीम ने ढाबों, रेस्टोरेंट, होटल, मिठाई की दुकान का निरीक्षण कर उन्हें सुरक्षित भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इस दौरान टीम ने सचल मोबाइल टेस्ट वैन में 60 सैंपलों के जांच की गई।
बृहस्पतिवार को टीम ने यात्रा दृष्टिगत सफाई पर विशेष जोर दिया। टीम ने सामानों को ढककर रखने, अपने फूड लाइसेंस को प्रदर्शित करने और फूड सेफ्टी डिस्प्ले बोर्ड को अपने मोबाइल नंबर, विभाग के टोल फ्री नंबर का उल्लेख कर प्रदर्शित करने के निर्देश दिए। सचल मोबाइल टेस्ट वैन की ओर से प्रतिष्ठित मिठाई की दुकान, ढाबों से करीब 60 नमूने जांच के लिए गए, जिसमें कोई भी नमूना असुरक्षित नहीं मिला। टीम में वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी संतोष कुमार सिन्हा आदि शामिल रहे।
Trending Videos