{"_id":"69e2a7c1d19dda291706d0c6","slug":"hemophilia-early-identification-is-essential-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-949660-2026-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"हीमोफीलिया : समय पर पहचान और सही इलाज जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हीमोफीलिया : समय पर पहचान और सही इलाज जरूरी
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Sat, 18 Apr 2026 03:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
Trending Videos
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में इंटास फाउंडेशन की ओर से विश्व हीमोफीलिया दिवस पर एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य हीमोफीलिया जैसी आनुवंशिक रक्तस्राव संबंधी बीमारी के प्रति जागरूकता बढ़ाना था, जिसमें समय पर पहचान और नियमित उपचार अत्यंत आवश्यक है।
विशेषज्ञों ने बताया कि समय पर निदान, नियमित निगरानी और फेक्टर रिप्लेसमेंट थेरेपी के माध्यम से मरीज सामान्य और स्वस्थ जीवन जी सकते हैं। हेमेटोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. उत्तम नाथ ने बताया कि लंबे समय तक खून बहना और जोड़ों में दर्द जैसे शुरुआती लक्षण बीमारी की पहचान है। इसके लिए उचित उपचार जरूरी है। प्रभावित परिवारों के लिए जेनेटिक काउंसलिंग को बढ़ावा देना चाहिए। समय पर जागरूकता और सही इलाज ही जीवन को सुरक्षित बना सकता है।
फाउंडेशन के प्रोजेक्ट एसोसिएट विनय कुमार ने बताया कि फाउंडेशन देशभर में कैंसर और हीमोफीलिया मरीजों के लिए निरंतर कार्य कर रही है। संस्था की ओर से मरीजों को उपचार सहायता, काउंसलिंग, आर्थिक सहयोग और बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच प्रदान की जाती है, जिससे उनके जीवन की गुणवत्ता में सुधार हो सके। इस मौके पर डॉ. निखिल, डॉ. साई, डॉ. मनोज, अजय कुमार यादव आदि शामिल रहे।