{"_id":"69e2a7717df6d52bcc0093e5","slug":"liquor-contract-will-be-removed-from-garudachatti-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-949658-2026-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: गरुड़चट्टी से हटेगा शराब का ठेका, संचालक को नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: गरुड़चट्टी से हटेगा शराब का ठेका, संचालक को नोटिस जारी
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Sat, 18 Apr 2026 03:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नगर पंचायत स्वर्गाश्रम जौंक अंतर्गत गरुड़चट्टी क्षेत्र में संचालित अंग्रेजी शराब का ठेका हटाने के लिए निकाय प्रशासन ने ठेका संचालक को नोटिस भेजा है। निकाय प्रशासन का कहना है कि शराब का ठेका क्षेत्र की छवि धूमिल कर रहा है।
नगर पंचायत स्वर्गाश्रम जौंक क्षेत्र में वर्षभर हजारों की तादाद में देशी, विदेशी पर्यटकों की आवाजाही बनी रहती है। पर्यटक स्थल, कुंभ मेला, चारधाम यात्रा और कांवड़ मेले में क्षेत्र में पर्यटकों की संख्या लाखों के पार पहुंच जाती है। वर्तमान समय में लक्ष्मणझूला-नीलकंठ मोटर मार्ग पर गरुड़चट्टी में जिस स्थान पर अंग्रेजी शराब का ठेका संचालित हो रहा है, वह निकाय की सीमा के अंदर है।
वार्ड नंबर एक सभासद रेणुका भंडारी व विकास भंडारी ने बताया कि निकाय की सीमा के अंदर अंग्रेजी शराब का ठेका लंबे समय से संचालित हो रहा है। इससे क्षेत्र की छवि धूमिल हो रही है। शराब का ठेका निकाय की सीमा से हटे इसके लिए निकाय प्रशासन से संबंधित ठेकेदार को नोटिस भेजने की मांग की गई है। ठेकेदार को निकाय की सीमा के अंदर शराब का ठेका संचालित करने के लिए निकाय की ओर से इसकी कोई अनुमति भी नहीं दी गई है।
विज्ञापन
-- -
कोट
निकाय की सीमा में अंग्रेजी शराब का ठेका संचालित करने को लेकर संबंधित ठेकेदार की ओर से इसकी कोई अनुमति नहीं ली गई थी और न ही निकाय की ओर से इसकी कोई अनुमति दी जाएगी। निकाय सीमा में शराब का ठेका हटाने को लेकर संबंधित ठेकेदार को नोटिस जारी किया जा चुका है। - दीपक शर्मा, अधिशासी अधिकारी, नगर पंचायत स्वर्गाश्रम जौंक।

Trending Videos