{"_id":"69e2a7f9dd18700478004886","slug":"wheat-theft-using-remote-control-farmers-caught-the-scam-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-949662-2026-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: रिमोट से गेहूं की चोरी, बड़ोवाला में किसानों ने पकड़ी तौल में गड़बड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: रिमोट से गेहूं की चोरी, बड़ोवाला में किसानों ने पकड़ी तौल में गड़बड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Sat, 18 Apr 2026 03:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बड़ोवाला पंचायत में रिमोट की मदद से इलेक्ट्राॅनिक तौल कांटे में गेहूं की घटतौली करने का मामला सामने आया है। बड़ोवाला में गेहूं बेचने आए कुछ लोग इलेक्ट्रॉनिक तौल कांटे को एक रिमोट की मदद से फिक्स कर रहे थे। पता चलने पर ग्रामीणों ने हंगामा काटते हुए पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद ग्राम प्रधान और चौकी पुलिस मौके पर पहुंची।
बड़ोवाला वार्ड संख्या छह में मंगल सिंह नेगी और अन्य लोग टैक्टर-ट्राॅली वाले से गेहूं खरीद रहे थे। जिस वक्त गेहूं की बोरी तौल कांटे में रखी जा रही थी। एक व्यक्ति बार-बार जेब में हाथ डालकर कुछ दबा रहा था। ग्रामीणों को शक हुआ। उस व्यक्ति की जेब में एक छोटा सा रिमोट पाया गया, जिसके बाद ग्रामीणों ने हंगामा काटते हुए गेहूं बेचने आए लोगों पर कार्रवाई की मांग की। सूचना पाकर ग्राम प्रधान भारत सिंह नेगी और समाजसेवी आनंद सिंह पंवार मौके पर पहुंचे। जिसके बाद जौलीग्रांट पुलिस को इसकी सूचना दी गई।
चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर इलेक्ट्रॉनिक तौल कांटे और ट्रैक्टर-ट्रॉली को अपने कब्जे में लेकर चौकी में खड़ा करवाया। ट्रैक्टर-ट्रॉली में नंबर प्लेट भी नहीं लगी हुई थी। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए बाट-माप विभाग की ओर से करीब 25 हजार रुपये का चालान काटा गया।
विज्ञापन
ग्राम प्रधान ने कहा कि एक कुंतल गेहूं में छह से दस किलो तक की घटतौली की जा रही थी। जब लोगों ने कांटे पर अपना वजन तौला तो करीब छह किलो अधिक दिखा रहा था। चौकी इंचार्ज चिंतामणि मैठाणी ने कहा कि इस मामले में बाट-माप विभाग ने कार्रवाई करते हुए 25 हजार रुपये का चालान काटा है।
-- -
खेती हुई कम बाहर से गेहूं खरीद रहे किसान
दो दशक पहले तक जौलीग्रांट, रानीपोखरी, भानियावाला, थानो और डोईवाला क्षेत्र खेती-किसानी के लिए पहचाना जाता था। किसान सभी प्रकार के अनाज, दालें आदि उगाकर बेचते भी थे। लेकिन लगातार कंकीट के खड़े होते जंगल और लोगों का खेती से मोहभंग होने के कारण अब किसानों को भी ट्रैक्टर-ट्रॉली वालों या बाजार से गेहूं खरीदना पड़ रहा है। वर्तमान में आधे से भी कम किसान खेती कर रहे हैं।

Trending Videos