Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Renovation of Bridge No. 17 on the Kathua-Madhopur Rail Section Completed; Train Operations to Resume from the 31st.
{"_id":"6a168d96a1d9993eaf06af89","slug":"video-renovation-of-bridge-no-17-on-the-kathua-madhopur-rail-section-completed-train-operations-to-resume-from-the-31st-2026-05-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"कठुआ-माधोपुर रेलखंड पर पुल संख्या 17 का जीर्णोद्धार पूर्ण, 31 से ट्रेन परिचालन होगा बहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कठुआ-माधोपुर रेलखंड पर पुल संख्या 17 का जीर्णोद्धार पूर्ण, 31 से ट्रेन परिचालन होगा बहाल
जम्मू-कश्मीर को देश के अन्य हिस्सों से जोड़ने वाले महत्वपूर्ण रेल मार्ग पर स्थित कठुआ और माधोपुर के बीच रेलवे पुल संख्या 17 का जीर्णोद्धार कार्य अंतिम चरण में पहुंच गया है।
इस कार्य के पूरा होने के बाद जून माह से डाउन साइड ट्रैक को भी बहाल कर दिया जाएगा, जिससे इस खंड पर अप और डाउन दोनों लाइनों से रेल यातायात सुचारू रूप से संचालित हो सकेगा। अब तक पुल की मरम्मत के कारण केवल अप साइड का सिंगल ट्रैक ही चालू था, जिससे ट्रेनों के संचालन में सीमितता बनी हुई थी। रेलवे अधिकारियों के अनुसार 31 मई 2026 तक इस खंड पर इंटरलॉकिंग का कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। इसके बाद जून से दोनों ट्रैकों पर नियमित ट्रेनों की आवाजाही शुरू हो जाएगी।
इस बहाली के साथ कई प्रमुख ट्रेन सेवाएं भी फिर से शुरू की जा रही हैं, जिनमें ट्रेन संख्या 12549/12550, 19415/19416, 20847/20848, 20985/20986, 22941/22942, 12207/12208, 14611, 19107/19108 और 22705/22706 शामिल हैं।
रेलवे अधिकारियों ने बताया कि तकनीकी चुनौतियों के बावजूद इंजीनियरों ने पुल को पहले से अधिक मजबूत और सुरक्षित बनाया है। इस सुधार से जम्मू, कटड़ा और माता वैष्णो देवी जाने वाले यात्रियों के साथ-साथ माल ढुलाई, व्यापारिक गतिविधियों और रक्षा आपूर्ति को भी बड़ी राहत मिलेगी।
रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले एनटीईएस/139 या आधिकारिक वेबसाइट पर ट्रेन की स्थिति अवश्य जांच लें, क्योंकि सभी सेवाएं अपने निर्धारित समय और मार्ग के अनुसार संचालित होंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।