सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Rajasthan ›   Barmer News ›   Barmer: Protesting Worker Dies After Health Deteriorates at Giral Agitation, Bhati Targets Administration

Barmer: गिरल आंदोलन में धरने पर बैठे मजदूर की तबीयत बिगड़ने से मौत, रविंद्र भाटी ने प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर Published by: बाड़मेर ब्यूरो Updated Fri, 05 Jun 2026 08:26 PM IST
Barmer: Protesting Worker Dies After Health Deteriorates at Giral Agitation, Bhati Targets Administration
जिले के गिरल गांव में पिछले दो महीनों से चल रहे श्रमिक आंदोलन के दौरान एक मजदूर की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। मृतक के शव को बाड़मेर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया, जहां बड़ी संख्या में श्रमिक, स्थानीय लोग और जनप्रतिनिधि पहुंचे। घटना के बाद प्रशासन तथा आंदोलनकारियों के बीच वार्ता का दौर जारी है।

घटना के बाद शिव विधायक रविन्द्र सिंह भाटी मोर्चरी पहुंचे और उन्होंने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। भाटी ने कहा कि जैसाराम मेघवाल अपनी जायज मांगों को लेकर पिछले दो महीने से गिरल माइंस कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे थे, लेकिन प्रशासन ने उनकी समस्याओं पर कोई ध्यान नहीं दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन के निरंकुश और तानाशाही रवैये के कारण एक गरीब मजदूर की जान चली गई। विधायक ने इसे प्रशासनिक संवेदनहीनता का परिणाम बताते हुए कहा कि मजदूरों की लगातार अनदेखी की जा रही है।

भाटी ने कहा कि गिरल क्षेत्र के लोग पिछले लगभग 30 वर्षों से अपनी समस्याओं और अधिकारों को लेकर आवाज उठा रहे हैं लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने बताया कि धरना स्थल पर पहले भी कई श्रमिकों और स्वयं उनकी तबीयत खराब हो चुकी है।

ये भी पढ़ें: Rajasthan News: खेजड़ी से अरावली, चंबल से जोजरी तक: ढाई साल में पर्यावरण बना राजस्थान की राजनीति का सबसे बड़ा मुद्दा

घटना की जानकारी मिलने पर चौहटन विधायक आदूराम मेघवाल तथा अतिरिक्त जिला कलेक्टर राजेन्द्र सिंह चांदावत भी जिला अस्पताल पहुंचे। प्रशासनिक अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आंदोलनकारियों से बातचीत शुरू की है।

गौरतलब है कि गिरल माइंस से निकाले गए 100 से अधिक ड्राइवरों और श्रमिकों की पुनर्बहाली, सभी कर्मचारियों के लिए आठ घंटे की ड्यूटी लागू करने, स्थानीय युवाओं को रोजगार में प्राथमिकता देने, श्रमिकों को नियमानुसार वेतन और बोनस उपलब्ध कराने तथा मूलभूत श्रमिक सुविधाएं सुनिश्चित करने जैसी मांगों को लेकर यह धरना पिछले दो महीनों से जारी है।

विधायक रविंद्र सिंह भाटी भी करीब एक महीने से धरना स्थल पर मौजूद रहकर आंदोलन का समर्थन कर रहे हैं। फिलहाल मजदूर की मौत के बाद मामले ने नया मोड़ ले लिया है और सभी की निगाहें प्रशासन और आंदोलनकारियों के बीच होने वाली वार्ता पर टिकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Video: शिक्षा का मंदिर खाली, अब 250 से ज्यादा बेटियों के भविष्य की चिंता

05 Jun 2026

मोगा में मेरी रसोई मुहिम के तहत जरूरतमंद परिवारों को गेहूं के साथ मिल रही राशन किट

कानपुर: युवती के हत्यारोपियों को सड़क पर पैदल घुमाया, हाथ जोड़कर मांगते रहे माफी

05 Jun 2026

Video: दिल्ली के लोधी रोड श्मशान घाट की दीवार गिरने से हुई एक शख्स की मौत, खोदाई के दौरान हादसा

05 Jun 2026

Video: यूपी माध्यमिक शिक्षक संघ की कार्यसमिति बैठक में शिक्षक हितों पर मंथन

05 Jun 2026
विज्ञापन

गुरुग्राम: मांगों के समाधान को लेकर आंगनवाड़ी वर्कर्स का जिला सचिवालय के बाहर प्रदर्शन, जानें क्या कहा

05 Jun 2026

Video: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस पर सुंदरकांड पाठ व भंडारे का आयोजन

05 Jun 2026
विज्ञापन

देर रात खिरिया घाट पर अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, पांच ट्रैक्टर-ट्रॉलियां पकड़ीं

05 Jun 2026

गुरुग्राम में पायलट प्रोजेक्ट: बायोरिमेडिएशन से होगा प्रदूषण खत्म, पर्यावरण दिवस पर मनोहर लाल का बड़ा एलान

05 Jun 2026

औरैया में सपाइयों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बेरोजगारी-महंगाई समेत कई मुद्दों पर सरकार को घेरा

05 Jun 2026

VIDEO: विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोप कर एक पौधा देश के नाम का दिया संदेश

05 Jun 2026

VIDEO: एसीपी सुकन्या को बागपत, मयंक तिवारी को नोएडा भेजा गया

05 Jun 2026

VIDEO: शराब ठेके पर बवाल में पुलिस कार्रवाई से आक्रोश

05 Jun 2026

VIDEO: मेट्रो स्टेशन पर नुक्कड़ नाटक से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

05 Jun 2026

VIDEO: हथियार तस्कर की तलाश में दिल्ली पुलिस का आगरा में डेरा

05 Jun 2026

VIDEO: दिल्ली की दुर्घटना के बाद होटलों में चेक किए अग्निशमन इंतजाम

05 Jun 2026

VIDEO: ईदगाह-खेरिया आरओबी पर टूटे बैरियर को रेलवे ने कराया ठीक

05 Jun 2026

VIDEO: तीन दिन 28 केंद्रों पर होगी पुलिस भर्ती परीक्षा

05 Jun 2026

VIDEO: युवती की जान बचाने पर रिक्रूट आरक्षी का सम्मान

05 Jun 2026

VIDEO: होटल कारोबारी ने उधार लिए 20 लाख रुपये, तगादा करने पर धमकाया

05 Jun 2026

VIDEO: संवेदनशील-मिश्रित आबादी वाले इलाकों में ड्रोन से होगी निगरानी

05 Jun 2026

VIDEO: काम नहीं आए इंतजाम, रामबाग से टेढ़ी बगिया तक बढ़ गया जाम

05 Jun 2026

VIDEO: निर्माण कार्य पूरा होते ही हटाएं बैरिकेडिंग दिन में नहीं चलें मेट्रो के वाहन: सीपी

05 Jun 2026

Shimla: मुख्यमंत्री सुक्खू ने अपने निवास स्थान पर चिनार पौधारोपण कर की पहले चरण की शुरुआत

05 Jun 2026

Sirmour: विश्व पर्यावरण दिवस पर केवीके धौलाकुआं में कार्यशाला, पर्यावरण संरक्षण पर हुआ मंथन

05 Jun 2026

नैनीताल में हुई मूसलाधार बारिश, पर्यटकों ने उठाया मौसम का आनंद

05 Jun 2026

Video: सीएम दौरे से पहले कुकरैल मार्ग पर लगाए गए ग्रीन कर्टन, सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल

05 Jun 2026

Video: अलीगंज रोजगार मेले में युवतियों के लिए अवसर, हिन्दुस्तान कंपनी हेतु चयन प्रक्रिया शुरू

05 Jun 2026

VIDEO: बीएएमएस के छात्र परीक्षा फॉर्म 14 तक भर सकेंगे

05 Jun 2026

VIDEO: अंग्रेजी के पेपर में हुई परेशानी, 7544 ने छोड़ी परीक्षा

05 Jun 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed