सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   Jodhpur News: Ashok Gehlot Targets Govt Over Water Crisis and Health Services, Speaks Out on Civic Poll Delay

Jodhpur: गहलोत का सरकार पर हमला, पानी संकट से लेकर स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल, निकाय चुनावों पर भी दो टूक

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: जोधपुर ब्यूरो Updated Tue, 26 May 2026 04:03 PM IST
Jodhpur News: Ashok Gehlot Targets Govt Over Water Crisis and Health Services, Speaks Out on Civic Poll Delay
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत मंगलवार को जोधपुर दौरे पर पहुंचे। जोधपुर एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने राज्य की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। गहलोत ने कहा कि भाजपा सरकार के 12 साल पूरे होने जा रहे हैं लेकिन जनता को कोई बड़ी उपलब्धि नहीं मिली। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा धर्म के नाम पर राजनीति करने में तो सफल रही, लेकिन आम जनता की समस्याओं से सरकार का कोई सरोकार नहीं है।

गहलोत ने कहा कि जोधपुर में पीने के पानी का गंभीर संकट खड़ा हो गया है, जबकि उनकी सरकार ने इंदिरा गांधी नहर परियोजना के जरिए वर्षों मेहनत कर पानी पहुंचाने का काम किया था। उन्होंने बताया कि तीसरे चरण के लिए करीब 1400 करोड़ रुपए राज्य बजट से स्वीकृत किए गए थे, ताकि जोधपुर और आसपास के गांवों में पानी की समस्या खत्म हो सके लेकिन वर्तमान सरकार इसकी मॉनिटरिंग में पूरी तरह विफल रही। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार के दौरान जोधपुर में मेडिकल कॉलेज, विश्वविद्यालय, अस्पताल भवन और कई बड़े विकास कार्य हुए। प्रतापनगर, मंडोर अस्पताल और चौपासनी हाउस की इमारतों का जिक्र करते हुए गहलोत ने कहा कि आज भी बाहर से आने वाले लोग इन भवनों को देखकर प्रभावित होते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार इन संस्थानों की देखरेख तक नहीं कर पा रही है।

ये भी पढ़ें: Rajasthan News: पेट्रोल-डीजल और LPG कीमतों पर कांग्रेस का हमला, गहलोत बोले- “जनता परेशान, सरकार कर रही तमाशा”

पूर्व मुख्यमंत्री ने प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि चिरंजीवी योजना अब सिर्फ कागजों तक सीमित होकर रह गई है। निजी अस्पताल मरीजों से पैसे वसूल रहे हैं और सरकार आम लोगों को राहत देने में विफल साबित हुई है। गरीब और मध्यम वर्ग को इलाज के लिए जेब से खर्च करना पड़ रहा है। गहलोत ने कहा कि राजस्थान में हर वर्ग सरकार से असंतुष्ट है। पंचायत और नगर निगम चुनावों को लेकर उन्होंने सरकार पर संविधान की पालना नहीं करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट कई बार सरकार को फटकार लगा चुका है, लेकिन फिर भी चुनाव करवाने में टालमटोल की जा रही है।

लोकतंत्र और चुनाव आयोग को लेकर चिंता जताते हुए गहलोत ने कहा कि देश में लोकतांत्रिक संस्थाओं पर दबाव बढ़ रहा है और हालात चिंताजनक होते जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि लोकतंत्र कमजोर हुआ तो आम आदमी का सम्मान भी खतरे में पड़ जाएगा। जोधपुर एयरपोर्ट और अन्य विकास कार्यों का जिक्र करते हुए गहलोत ने कहा कि एयरपोर्ट विस्तार सहित कई बड़ी परियोजनाएं उनके कार्यकाल में शुरू हुई थीं। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार नई योजनाएं लाने के बजाय पुराने कार्यों का श्रेय लेने में लगी हुई है।

ओएमआरएस और पेपर लीक मामलों पर बोलते हुए गहलोत ने कहा कि उनके कार्यकाल में ही आरोपियों की गिरफ्तारी शुरू हुई थी और कार्रवाई भी की गई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार सिर्फ प्रचार में व्यस्त है, जबकि जमीनी स्तर पर काम नहीं हो रहा। गहलोत ने कहा कि राजस्थान में हालात बेहद गंभीर हैं और सरकार जनता की समस्याओं को लेकर संवेदनशील नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

टोहाना में मनियाना रोड पर दिनदहाड़े काटे 9 पेड़

26 May 2026

फिरोजपुर में वार्ड-16 के पोलिंग बूथ के बाहर में चंदू और भाजपा के समर्थकों में बहसबाजी

कानपुर: साकेत नगर के कबाड़ गोदाम में भीषण आग, किदवई नगर में प्लास्टिक फैक्टरी धू-धूकर जली

26 May 2026

मोगा में पोलिंग बूथ के बाहर आप के बड़े होर्डिंग का बीजेपी ने किया विरोध

26 May 2026

मंत्री अमन अरोड़ा ने की निकाय चुनाव में लोगों से वोट डालने की अपील

विज्ञापन

Solan: नौणी मझगांव पंचायत में शांतिपूर्ण तरीके से चली मतदान की प्रक्रिया

26 May 2026

मोगा के 106 नंबर बूथ पर जाली वोट डालने पर बहस

26 May 2026
विज्ञापन

बिलरियागंज पुलिस ने झपटमारी घटना का किया खुलासा, VIDEO

26 May 2026

Una: जिला ऊना की 86 पंचायतों में सुबह 7 बजे से ही उमड़ी लोगों की भीड़

26 May 2026

लखनऊ में जगह-जगह लगे अखिलेश यादव के खिलाफ पोस्टर, समर्थकों ने फाड़े

26 May 2026

बलटाना के सरकारी स्कूल में वोटिंग के लिए लगी मतदाताओं की लाइनें

26 May 2026

खन्ना के वार्ड नंबर 15 में कांग्रेस और आप समर्थकों के बीच बहस

26 May 2026

सांसद गुरमीत सिंह मीत हेयर ने बरनाला में किया मतदान

26 May 2026

Mandi: जोगिंदरनगर से विधायक प्रकाश राणा ने डाला वोट, जनता से की बढ़-चढ़कर मतदान करने की अपील

26 May 2026

छत्तीसगढ़: बालोद सदर बाजार में प्रशासन का बुलडोजर चला, अतिक्रमण हटाए, बाजार छावनी में तब्दील

26 May 2026

Janjgir-Champa News: अकलतरा पोस्ट ऑफिस का सहायक डाकपाल गिरफ्तार, 19.21 लाख के गबन का खुलासा

26 May 2026

Kangra: कांगड़ा उपमंडल के झिकली इच्छी पंचायत में सुबह 6.30 बजे ही पहुंच गए थे मतदाता

26 May 2026

Mandi: गांव की संसद चुनने को सुबह से उमड़ा उत्साह, मंडी जिले की 198 पंचायतों में प्रथम चरण का मतदान

26 May 2026

नौतपा की गर्मी के बीच लाखों श्रद्धालुओं ने किया गंगा स्नान, VIDEO

26 May 2026

Video: जिला कुल्लू में मतदान शुरू, लोगों में उत्साह

26 May 2026

पठानकोट में वोटिंग शुरू, बड़ी संख्या में मतदान करने पहुंचे लोग

26 May 2026

Shimla: राजधानी में वोट डालने के लिए उमड़ी लोगों की भीड़

26 May 2026

Rampur Bushahr: शिमला जिले की 150 पंचायतों में आज हो रहा मतदान, सुबह ही लगी लंबी कतारें

26 May 2026

मोगा निगम और कोट ईसेखां पंचायत के लिए मतदान शुरू

26 May 2026

विधायक नीलकंठ तिवारी ने किया गंगा का पूजन, VIDEO

26 May 2026

मुक्तसर में नगर काउंसिल चुनाव को लेकर उत्साह, समय से पहले मतदान के लिए पहुंचे लोग

26 May 2026

जगरांव में वार्ड नंबर 12 व 13 में वोटिंग शुरू

26 May 2026

फिरोजपुर, तलवंडी भाई व जीरा नगर काउंसिल चुनाव के पोलिंग बूथों पर 1200 पुलिस मुलाजिम तैनात

मोहाली निगम के 50 वार्डों के लिए मतदान शुरू

26 May 2026

बाराबंकी में सड़क हादसे में चार की मौत, तीन की हालत नाजुक

26 May 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed