{"_id":"6a1ae42d7bbd320bbd05fbaa","slug":"video-amatha-ma-parathhanamatara-aparatasa-mal-ma-39-yavao-ka-mal-nakara-97-abhayaratha-hae-shamal-2026-05-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमेठी में प्रधानमंत्री अप्रेंटिस मेले में 39 युवाओं को मिली नौकरी, 97 अभ्यर्थी हुए शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेठी में प्रधानमंत्री अप्रेंटिस मेले में 39 युवाओं को मिली नौकरी, 97 अभ्यर्थी हुए शामिल
अमेठी में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) गौरीगंज में शनिवार को आयोजित प्रधानमंत्री अप्रेंटिस/रोजगार मेले ने युवाओं के लिए रोजगार के नए द्वार खोल दिए। मेले में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे 97 अभ्यर्थियों ने रोजगार पाने के लिए अपनी प्रतिभा और कौशल का प्रदर्शन किया, जिनमें से 39 युवाओं का चयन विभिन्न संस्थानों में हुआ।
नोडल प्रधानाचार्य विवेक कुमार ने बताया कि रोजगार मेले में निजी और सरकारी क्षेत्र की संस्थाओं ने भाग लेकर अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया। चयन प्रक्रिया के बाद नोएडा स्थित डिक्सन टेक्नोलॉजी लिमिटेड ने सर्वाधिक 35 अभ्यर्थियों को रोजगार के लिए चुना। वहीं, अडानी एसीसी लिमिटेड टिकरिया, गौरीगंज ने दो और सिंचाई विभाग गौरीगंज ने भी दो अभ्यर्थियों का चयन किया।
मेले में डिक्सन टेक्नोलॉजी के एचआर किशोर शुक्ला सहित विभिन्न संस्थानों के प्रतिनिधियों ने अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया। रोजगार पाने वाले युवाओं के चेहरे पर सफलता की खुशी साफ दिखाई दी।
इस अवसर पर रोजगार एवं अप्रेंटिसशिप प्रभारी अनिल कुमार मिश्र, सहायक प्रभारी भारत भूषण मिश्रा, दिवाकर मिश्र, रविकांत मिश्र समेत संस्थान के अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।