अमर उजाला
Tue, 26 May 2026
तेज धूप और बढ़ते तापमान की वजह से शरीर में पानी की कमी, थकान और डिहाइड्रेशन जैसी समस्याएं आम हो जाती हैं।
ऐसे में सही खानपान इन परेशानियों से बचाने में अहम भूमिका निभाता है।
गर्मियों में मिलने वाली सब्जियों में टमाटर एक ऐसा सुपरफूड माना जाता है जो न केवल शरीर को ठंडक पहुंचाता है बल्कि कई तरह के पोषक तत्व भी प्रदान करता है।
दरअसल, टमाटर में लगभग 90% पानी होता है, जो शरीर में पानी की कमी को दूर करने में मदद करता है और डिहाइड्रेशन से बचाता है।
इसमें मौजूद लाइकोपीन और एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा को सूरज की हानिकारक किरणों से बचाकर उसे हेल्दी और ग्लोइंग बनाते हैं।
टमाटर का नियमित सेवन कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में मदद कर सकता है, जिससे दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है।
इसमें मौजूद फाइबर पाचन तंत्र को मजबूत करता है और कब्ज जैसी समस्याओं से राहत दिलाने में मदद करता है।
विटामिन C से भरपूर टमाटर शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने में मदद करता है।
मूंगफली खाने से पहले जान लीजिए ये बातें