अमर उजाला
Tue, 26 May 2026
गर्मी का मौसम आते ही पसीना, चिपचिपाहट और त्वचा से जुड़ी समस्याएं बढ़ने लगती हैं।
तेज धूप और लगातार पसीना आने की वजह से कई लोगों को शरीर में खुजली, जलन और रैशेज जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
खासकर गर्दन, पीठ, हाथ-पैर और शरीर के मोड़ वाली जगहों पर यह समस्या ज्यादा देखने को मिलती है।
ऐसे में यहां हम आपको बताएंगे कि गर्मी में होने वाली खुजली से राहत पाने के लिए क्या लगाना फायदेमंद माना जाता है
एलोवेरा त्वचा को ठंडक पहुंचाने में मदद करता है। इसे खुजली वाली जगह पर लगाने से जलन और लालपन कम हो सकता है।
चंदन की तासीर ठंडी मानी जाती है। चंदन और गुलाबजल का पेस्ट लगाने से त्वचा को राहत मिल सकती है।
नारियल तेल त्वचा को मॉइस्चराइज करने के साथ खुजली और सूखेपन को कम करने में मदद कर सकता है।
मुल्तानी मिट्टी का लेप त्वचा की गर्मी कम करने और पसीने की वजह से होने वाली जलन में राहत देने में सहायक माना जाता है।
गर्मी में टमाटर खाने के फायदे