सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   West Bengal ›   BSF: Ayush Mani Tiwari becomes Inspector General of BSF South Bengal Frontier

BSF: आयुष मणि तिवारी बने बीएसएफ दक्षिण बंगाल सीमांत के महानिरीक्षक, संभाला पदभार

एन. अर्जुन, कोलकाता Published by: Harendra Chaudhary Updated Tue, 14 Mar 2023 07:11 PM IST
विज्ञापन
सार

BSF: इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र रहे आयुष मणि तिवारी ने आणंद (आईआरएमए) गुजरात से एमबीए किया है और उस्मानिया विश्वविद्यालय से पुलिस प्रबंधन में स्नातकोत्तर की उपाधि प्राप्त की है। उन्होंने तमिलनाडु के कई सांप्रदायिक और जाति-संवेदनशील जिलों जैसे तूतीकोरिन, मदुरै, तिरुवल्लुर और नमक्कल में पुलिस अधीक्षक के रूप में कार्य किया है...

BSF: Ayush Mani Tiwari becomes Inspector General of BSF South Bengal Frontier
आईपीएस अधिकारी आयुष मणि तिवारी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी आयुष मणि तिवारी ने मंगलवार को बीएसएफ दक्षिण बंगाल सीमांत का महानिरीक्षक का पदभार संभाला। उन्होंने निवर्तमान आईजी डॉ. अतुल फुलझेले, आईपीएस से कार्यभार ग्रहण किया है। डॉ. अतुल फुलझेले को बीएसएफ के पंजाब सीमांत का नया आईजी नियुक्त किया गया है। ईमानदार छवि वाले तमिलनाडु कैडर 1997 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी आयुष मणि तिवारी को बीएसएफ साउथ बंगाल सीमांत का नया महानिरीक्षक नियुक्त किया गया है।

जानकारी के मुताबिक इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र रहे आयुष मणि तिवारी ने आणंद (आईआरएमए) गुजरात से एमबीए किया है और उस्मानिया विश्वविद्यालय से पुलिस प्रबंधन में स्नातकोत्तर की उपाधि प्राप्त की है। उन्होंने तमिलनाडु के कई सांप्रदायिक और जाति-संवेदनशील जिलों जैसे तूतीकोरिन, मदुरै, तिरुवल्लुर और नमक्कल में पुलिस अधीक्षक के रूप में कार्य किया है। उन्होंने चेन्नई शहर में डीसीपी और कोयम्बटूर रेंज के डीआईजी और तमिलनाडु में सशस्त्र पुलिस के आईजीपी के रूप में भी काम किया है। 2007 में आयुष मणि तिवारी नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर आए और पाकिस्तान के साथ सीमा पर स्थापित गुजरात ब्यूरो का नेतृत्व किया। उन्होंने तीन साल तक नागरिक उड्डयन ब्यूरो में डीडीजी के पद पर भी कार्य किया है। बीएसएफ में वह राजस्थान सीमांत के आईजी और बल मुख्यालय में विभिन्न महत्पूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं। सराहनीय कार्यों के लिए उन्हें कई सम्मानों से सम्मानित किया गया है, जिसमें राष्ट्रपति पुलिस पदक भी शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने औपचारिक रूप से बीएसएफ अधिकारियों से मुलाकात की और सीमांत की कार्यप्रणाली की जानकारी ली। तिवारी ने कहा कि वह प्रभावी सीमा वर्चस्व जारी रखेंगे और किसी भी नापाक गतिविधि को विफल करने के लिए सीमा को अभेद्य बनाएंगे और जवानोन्मुख कल्याण योजनाओं को जारी रखेंगे। उल्लेखनीय है कि आईजी, डॉ. अतुल फुलझेले ने मार्च, 2022 से अब तक के अपने कार्यकाल में दक्षिण बंगाल सीमांत की कमान संभालते हुए भारत-बांग्लादेश सीमा पर तस्करी को नियंत्रण में रखा और बीएसएफ के परिवारों के कल्याण सहित विभिन्न कार्यों को क्रियान्वित किया है।

विज्ञापन
Trending Videos

सीमा सुरक्षा बल के अधिकारियों को विश्वास है कि यहां आयुष मणि तिवारी के सरहद की कमान संभालने के बाद सीमा सुरक्षा के स्तर को और भी उच्च स्तर पर ले जाएंगे, ताकि तस्करी को समाप्त किया जा सके। तिवारी ने कहा कि उनकी प्राथमिकता तस्करी, घुसपैठ और अन्य सीमा पार अपराधों पर लगाम लगाने के साथ साथ, सीमा पर रहने वाले लोगों और बीएसएफ के बीच समन्वय में सुधार लाना रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed