{"_id":"6a0ca8db09b9b7fe2a06cff7","slug":"indian-diplomat-naren-dhar-found-dead-inside-mission-in-bangladesh-s-chattogram-initially-cardiac-arrest-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांग्लादेश: भारतीय उच्चायोग के अधिकारी के निधन से मचा हड़कंप, जानें शुरुआती जांच में क्या निकली मौत की वजह","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
बांग्लादेश: भारतीय उच्चायोग के अधिकारी के निधन से मचा हड़कंप, जानें शुरुआती जांच में क्या निकली मौत की वजह
पीटीआई, चट्टोग्राम
Published by: Devesh Tripathi
Updated Tue, 19 May 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
सार
बांग्लादेश के चट्टोग्राम में भारतीय उच्चायोग के एक अधिकारी का मंगलवार को निधन हो गया। शुरुआती जांच में सामने आया है कि अधिकारी की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुए है। हालांकि, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जिससे मौत का सही वजह पता चल सके।
भारतीय उच्चायोग के अधिकारी की मौत
- फोटो : Adobe Stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
बांग्लादेश के चट्टोग्राम में भारतीय उच्चायोग के एक अधिकारी की मौत से हड़कंप मच गया। उच्चायोग के अधिकारी का शव मंगलवार को मिशन परिसर के भीतर पाया गया। प्रारंभिक जांच में मौत की वजह दिल का दौरा पड़ना बताया गया है। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मृत्यु के सटीक कारण की पुष्टि हो सकेगी।
मृतक की पहचान नरेन धर के रूप में हुई है, जो भारतीय मिशन में सहायक प्रोटोकॉल अधिकारी के पद पर कार्यरत थे। पुलिस सूत्रों के अनुसार, धर करीब 30 के अधिकारी थे। उनका शव मिशन के पुराने वीजा केंद्र भवन की दूसरी मंजिल पर एक बाथरूम के दरवाजे के सामने सुबह-सुबह मिला।
ये भी पढ़ें: Marco Rubio India Visit: इसी महीने भारत का दौरा करेंगे अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो, क्वाड बैठक पर रहेगी नजर
विज्ञापन
पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई। मृतक के विदेशी नागरिक होने के साथ राजनयिक मिशन में सेवा देने के चलते पहले जरूरी औपचारिकताएं पूरी की गईं। इसके बाद शव को राज्य संचालित चट्टोग्राम मेडिकल कॉलेज अस्पताल के मुर्दाघर में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। शहर के सहायक पुलिस आयुक्त अमीनुर राशिद ने बताया कि पुलिस ने आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कीं और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
ये भी पढ़ें: चीन का कूटनीतिक दांव: ट्रंप की विदाई के बाद अब पुतिन का स्वागत, क्या बदलेंगे वैश्विक समीकरण?
भारतीय उच्चायोग ने जारी नहीं किया बयान
इस घटना पर अभी तक ढाका स्थित भारतीय उच्चायोग या चट्टोग्राम स्थित सहायक उच्चायोग की ओर से कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं आई है। पुलिस ने बताया कि जानकारी के अनुसार, धर मूल रूप से चंडीगढ़ के रहने वाले थे। यह घटना बांग्लादेश में भारतीय राजनयिक मिशन के लिए एक संवेदनशील मामला है और आगे की जांच के नतीजों का इंतजार किया जा रहा है।
Trending Videos