सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   "Looks forward to welcoming Secretary of State Marco Rubio for his 1st visit to India": US Embassy

Marco Rubio India Visit: इसी महीने भारत का दौरा करेंगे अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो, क्वाड बैठक पर रहेगी नजर

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: Pavan Updated Tue, 19 May 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
सार

अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो इसी महीने भारत का दौरा करेंगे। यह दौरा ऐसे समय हो रहा है जब भारत और अमेरिका रक्षा, व्यापार, तकनीक और रणनीतिक साझेदारी को लगातार मजबूत कर रहे हैं। माना जा रहा है कि मार्को रुबियो का यह दौरा दोनों देशों के रिश्तों को नई दिशा दे सकता है।

"Looks forward to welcoming Secretary of State Marco Rubio for his 1st visit to India": US Embassy
मार्को रुबियो, अमेरिकी विदेश मंंत्री - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार

अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो जल्द ही अपने पहले आधिकारिक भारत दौरे पर आने वाले हैं। इसको लेकर भारत स्थित अमेरिकी दूतावास ने खुशी जताई है और कहा है कि वह रुबियो के स्वागत के लिए उत्साहित है। माना जा रहा है कि यह दौरा भारत-अमेरिका संबंधों को और मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाएगा। अमेरिकी दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि वह विदेश मंत्री मार्को रुबियो के पहले भारत दौरे, क्वाड देशों की मंत्रीस्तरीय बैठक और उच्चस्तरीय वार्ताओं का इंतजार कर रहा है। साथ ही अमेरिका की आजादी के 250 साल पूरे होने के कार्यक्रमों का भी जिक्र किया गया।
Trending Videos

 
विज्ञापन


बढ़ेगी रणनीतिक साझेदारी
अमेरिका के भारत में राजदूत सर्जियो गोर ने भी इस दौरे को लेकर उत्साह जताया। उन्होंने कहा कि अमेरिका भारत के साथ बढ़ती साझेदारी को बहुत महत्व देता है और दोनों देशों के रिश्तों को और मजबूत करना चाहता है। उन्होंने मार्को रुबियो को अपना 'अच्छा दोस्त' बताते हुए कहा कि दोनों देशों के संबंध दुनिया के लिए भी फायदेमंद साबित होंगे।

यह भी पढ़ें- चीन का कूटनीतिक दांव: ट्रंप की विदाई के बाद अब पुतिन का स्वागत, क्या बदलेंगे वैश्विक समीकरण?

क्वाड बैठक पर रहेगी नजर
रिपोर्ट के अनुसार, रुबियो इस महीने भारत आ सकते हैं। उनके दौरे का मुख्य उद्देश्य भारत में होने वाली क्वाड देशों की मंत्रीस्तरीय बैठक में हिस्सा लेना होगा। क्वाड में भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया शामिल हैं। यह समूह हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने और चीन के बढ़ते प्रभाव का संतुलन बनाने के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है।

भारत के अन्य हिस्सों का भी दौरा करना चाहते हैं रुबियो
राजदूत सर्जियो गोर ने बताया कि मार्को रुबियो सिर्फ दिल्ली ही नहीं, बल्कि भारत के अन्य हिस्सों का भी दौरा करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि भारत अमेरिका के लिए बेहद अहम साझेदार है। उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच मजबूत संबंध हैं और दोनों नेताओं के बीच इस साल कई बार बातचीत हो चुकी है। गोर ने संकेत दिया कि आने वाले दिनों में भारत और अमेरिका के बीच कई बड़े समझौतों या नई घोषणाओं की जानकारी सामने आ सकती है। उन्होंने कहा कि हाल ही में वह वॉशिंगटन गए थे, जहां उन्होंने अमेरिकी प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की। इसके बाद दोनों देशों के बीच सहयोग से जुड़े कई बड़े फैसलों की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed