{"_id":"6a229d6d48199024d80eebdd","slug":"bihar-news-traffic-on-vikramshila-setu-to-resume-from-june-7-vehicles-up-to-10-tons-allowed-bhagalpur-news-c-1-1-noi1518-4361137-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: खत्म हुआ इंतजार! सात जून से विक्रमशिला सेतु पर दौड़ेंगे वाहन, बीआरओ ने तैयार किया बेली ब्रिज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: खत्म हुआ इंतजार! सात जून से विक्रमशिला सेतु पर दौड़ेंगे वाहन, बीआरओ ने तैयार किया बेली ब्रिज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
Published by: भागलपुर ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 04:42 PM IST
विज्ञापन
सार
भागलपुर के विक्रमशिला सेतु पर सात जून सुबह 11 बजे से वाहनों का परिचालन फिर शुरू होगा। क्षतिग्रस्त हिस्से पर बनाए गए चार बेली ब्रिजों का सफल ट्रायल पूरा हो चुका है। 10 टन तक के वाहन गुजर सकेंगे और ट्रैफिक व्यवस्था के लिए विशेष सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं।
फाइल फोटो : विक्रमशिला सेतु
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
भागलपुर सहित कोसी और सीमांचल क्षेत्र के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। विक्रमशिला सेतु के क्षतिग्रस्त होने के कारण बंद किए गए आवागमन को अब फिर से बहाल किया जा रहा है। जिला प्रशासन ने घोषणा की है कि सात जून को सुबह 11 बजे से सेतु पर वाहनों का परिचालन शुरू कर दिया जाएगा।
बीआरओ कर रहा है निर्माण कार्य
विक्रमशिला सेतु के क्षतिग्रस्त हिस्से पर सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) द्वारा चार स्थानों पर बेली ब्रिज का निर्माण कराया गया है। इन बेली ब्रिजों का कई चरणों में सफल ट्रायल भी पूरा किया जा चुका है, जिसके बाद आवागमन शुरू करने का निर्णय लिया गया।
10 टन तक क्षमता वाले वाहनों का आवागमन होगा
भागलपुर के जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने बताया कि बेली ब्रिज के माध्यम से 10 टन तक क्षमता वाले वाहनों का आवागमन संभव होगा। उन्होंने कहा कि यह बेली ब्रिज वन-वे व्यवस्था के तहत संचालित होगा। ऐसे में यातायात को सुचारू बनाए रखने और जाम की स्थिति से बचने के लिए पर्याप्त संख्या में कर्मियों की तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन
वहीं, वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि सुरक्षा और ट्रैफिक प्रबंधन को लेकर विशेष व्यवस्था की गई है। बेली ब्रिज पर तीन शिफ्ट में पुलिस बल की तैनाती रहेगी और पुलिसकर्मी 24 घंटे निगरानी करते हुए यातायात संचालन सुनिश्चित करेंगे।
ये भी पढ़ें- Bihar: जन्मदिन पर महाबोधि महाविहार पहुंचे विजय कुमार सिन्हा, भगवान बुद्ध से विकसित भारत का मांगा आशीर्वाद
गौरतलब है कि विक्रमशिला सेतु का एक स्लैब क्षतिग्रस्त होने के बाद इस मार्ग पर वाहनों का परिचालन रोक दिया गया था। इसके कारण भागलपुर, कोसी और सीमांचल क्षेत्र के हजारों लोगों को लंबी दूरी तय करनी पड़ रही थी और आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। अब 7 जून से यातायात बहाल होने के साथ ही क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।