IIT: आईआईटी ने जेईई एडमिशन में 75 प्रतिशत पात्रता मानदंड में ढील देने से किया इनकार, समान नियम रहेगा लागू
IIT: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान ने JEE एडमिशन के लिए 75% पात्रता नियम में किसी भी तरह की छूट देने से इनकार कर दिया है। संस्थान ने साफ किया है कि सभी बोर्ड छात्रों के लिए एक समान नियम लागू रहेगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
IIT: सीबीएसई के OSM विवाद के बीच आईआईटी संस्थानों ने साफ कर दिया है कि JEE एडमिशन के लिए तय 75% पात्रता मानदंड में किसी भी तरह की छूट नहीं दी जाएगी। इस मामले में उठ रही सभी चर्चाओं को आईआईटी रुड़की ने पूरी तरह खारिज कर दिया है।
आईआईटी का कहना है कि सभी छात्रों के लिए पहले से तय नियम ही लागू रहेंगे और इसमें कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। IIT का कहना है कि देश के 36 अलग-अलग बोर्डों के छात्र JEE परीक्षा में शामिल होते हैं, इसलिए सभी के लिए एक समान मानक रखना जरूरी है। यह पात्रता नियम पहले ही दिसंबर में जारी कर दिया गया था।
On being asked whether IIT is considering relaxing or removing the 75% eligibility criterion for JEE admissions this year, as a one-time measure amid the CBSE marks row
विज्ञापन Trending Videos
IIT Roorkee, in a statement to ANI, says “No relaxing in marks as candidates from 36 different boards are…— ANI (@ANI) June 4, 2026
75% नियम में बदलाव नहीं
संस्थान ने यह भी बताया कि पिछले साल कुछ छात्रों को केवल प्रतिशत की शर्त के कारण IIT और NIT में प्रवेश नहीं मिल पाया था। इसलिए इस नियम में बदलाव संभव नहीं है। हालांकि, IIT ने कहा है कि वह CBSE के साथ लगातार संपर्क में है और प्रभावित छात्रों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।