सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   In Gorakhpur, Night Storm At 1 AM Causes Panic, Yellow Alert Till May 31, Day Temp 40.6°C

28 से 31 मई तक सावधान: गोरखपुर में बादलों की आवाजाही, मौसम विभाग का येलो अलर्ट; रात में आंधी-बारिश जारी रहेगी

अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: Rohit Singh Updated Tue, 26 May 2026 01:23 PM IST
विज्ञापन
सार

माैसम विभाग का अनुमान है कि 28 से 31 मई तक आसमान में बादलों की आवाजाही रहेगी। इसे लेकर माैसम विभाग ने गोरखपुर और आसपास के जनपदों के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया है। सोमवार को पार अधिकतम 40.6 व न्यूनतम 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

In Gorakhpur, Night Storm At 1 AM Causes Panic, Yellow Alert Till May 31, Day Temp 40.6°C
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

सोमवार की रात करीब एक बजे अचानक गरज-चमक के साथ आई आंधी और बारिश राहत कम, सांसत ज्यादा लेकर आई। शहर से गांव तक इस आंधी की वजह से भारी नुकसान की आशंका जताई जा रही है। रात करीब एक बजे अचानक माैसम का मिजाज बदला।

Trending Videos


माैसम विभाग की चेतावनी के अनुसार आंधी उठी तो शहर समेत ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली भी काट दी गई। इस दाैरान अंधेरे में आसमान में बिजली की चमक और गर्जना लोगों के जेहन में खाैफ पैदा करती रहीं। जो लोग छतों पर या घरों के बाहर सोए थे, वे किसी तरह भागे-भागे घरों में घुसे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले सोमवार की सुबह कुछ देर तक आसमान में बादल छाए रहे। उसके बाद दिनभर तेज धूप से लोग बेहाल रहे। माैसम विभाग का अनुमान है कि 28 से 31 मई तक आसमान में बादलों की आवाजाही रहेगी। इसे लेकर माैसम विभाग ने गोरखपुर और आसपास के जनपदों के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया है। सोमवार को पार अधिकतम 40.6 व न्यूनतम 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed