{"_id":"6a218f4e82570877350481dd","slug":"former-tamil-nadu-bjp-chief-annamalai-announces-social-media-speculation-of-new-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा से अलग होंगे अन्नामलाई: शुक्रवार को सोशल मीडिया पर खोलेंगे सारे पत्ते, नई पार्टी की सुगबुगाहट तेज!","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भाजपा से अलग होंगे अन्नामलाई: शुक्रवार को सोशल मीडिया पर खोलेंगे सारे पत्ते, नई पार्टी की सुगबुगाहट तेज!
पीटीआई, चेन्नई।
Published by: राकेश कुमार
Updated Thu, 04 Jun 2026 08:14 PM IST
विज्ञापन
सार
तमिलनाडु भाजपा के पूर्व अध्यक्ष अन्नामलाई पांच जून 2026 को दोपहर 12 बजे सोशल मीडिया पर लाइव आकर अपनी भविष्य की रणनीति साफ करेंगे। दिल्ली में शीर्ष नेताओं से मुलाकात के बाद उनके भाजपा छोड़ने और नई राजनीतिक पार्टी बनाने की अटकलें बेहद तेज हो गई हैं।
के. अन्नामलाई
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
तमिलनाडु भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के. अन्नामलाई से जुड़ी बड़ी खबर आ रही है। उन्होंने शुक्रवार, पांच जून 2026 को दोपहर 12:00 बजे एक बड़े सोशल मीडिया संवाद की घोषणा की है। इस एक एलान ने राजनीतिक हलकों में अटकलों का बाजार बेहद गर्म कर दिया है। राजनीतिक विश्लेषक अब उनके अगले कदम को लेकर कई तरह के कयास लगा रहे हैं।
दिल्ली में डेरा और इस्तीफे की अटकलें
सियासी गलियारों में चर्चा है कि अन्नामलाई भाजपा से दूरी बनाने या पार्टी छोड़ने की पूरी तैयारी कर चुके हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह पिछले कुछ दिनों से दिल्ली में डेरा डाले हुए हैं। वहां उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव बीएल संतोष और राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन समेत शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात की है। कयास लगाए जा रहे हैं कि वह केंद्रीय आलाकमान को अपना इस्तीफा भी सौंप चुके हैं।
विज्ञापन
नई राजनीतिक पार्टी बनाने की सुगबुगाहट
अन्नामलाई के इस कदम से सबसे बड़ी अटकल यह लग रही है कि वह भाजपा को अलविदा कह सकते हैं। वह इस सोशल मीडिया लाइव के दौरान अपने नए स्वतंत्र राजनीतिक आंदोलन या नए दल की घोषणा कर सकते हैं। भाजपा केंद्रीय नेतृत्व के साथ उनके मतभेद काफी समय से गहरा रहे थे। खासकर एआईएडीएमके के साथ गठबंधन की रणनीति को लेकर दोनों पक्षों में भारी असहमति थी।
यह भी पढ़ें: पूरब-पश्चिम में अजेय भाजपा: दक्षिण में गड़बड़ाए समीकरण, अन्नामलाई की विदाई और शिवकुमार की ताजपोशी ने दिया झटका
नेतृत्व में बदलाव और बदला समीकरण
तमिलनाडु की राजनीति में यह उथल-पुथल तब तेज हुई, जब अन्नामलाई को प्रदेश अध्यक्ष पद से हटा दिया गया। इसके बाद राज्य के विधानसभा चुनाव में भी बड़े बदलाव देखने को मिले। अभिनेता विजय की पार्टी टीवीके के आने से सूबे के समीकरण पूरी तरह बदल गए। अब अन्नामलाई इंस्टाग्राम, फेसबुक और यूट्यूब पर लाइव आकर इन सभी कयासों पर खुद विराम लगाएंगे। दिल्ली रवाना होते समय उन्होंने मीडिया से कहा था, 'कृपया इंतजार करें। हम दो दिनों में बैठकर बात करेंगे।'

Tomorrow at 12 Noon, I eagerly look forward to interacting with you all on social media to share my thoughts and have an open, heart-to-heart conversation. https://t.co/CuLt12IkQwhttps://t.co/G6dY3wufzqhttps://t.co/rfti0J7ZsLhttps://t.co/xcD9EKje7B
— K.Annamalai (@annamalai_k) June 4, 2026
Trending Videos